India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन सिर्फ 46 रनों पर सिमटने के बाद भारत ने तीसरे दिन जोरदार वापसी की। न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए 402 रनों के जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 231 रन बनाए। अच्छी बात यह है कि टीम ने सरफराज खान और विराट कोहली की फिफ्टी के दम पर तेजी से बैटिंग की है, जिसकी वजह से वह सिर्फ 125 रन पीछे है। हालांकि मैच के चौथे दिन टीम के विकेट अगर जल्दी गिर गए तो फिर उसके लिए दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि टीम चौथे दिन हार कैसे टाल सकती है।
सरफराज को खेलनी पड़ेगी बड़ी पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को अगर बेंगलुरु में हार टालनी है तो सरफराज को एक बड़ी पारी खेलनी होगी। उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। वो इस समय 70 रन बनाकर नाबाद हैं और उन्हें शतक पूरा करने के लिए 30 रनों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कैसा रहेगा आज बेंगलुरु का मौसम? बारिश बिगाड़ सकती है खेल
गेमचेंजर साबित हो सकते हैं पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की चोट को लेकर सस्पेंस बरकरार है। दूसरे दिन कीपिंग के दौरान पंत को जिस पैर में सर्जरी हुई थी उसी में चोट लग गई। इसके कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा, लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने बैटिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पंत अगर दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए अच्छा रहेगा।
टीम को राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद
पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके केएल राहुल को अब दूसरी पारी में दम दिखाना होगा। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट वाली पारी चिन्नस्वामी में भी खेलकर दिखानी होगी। इस दौरान राहुल का रोल वही होगा, जो कानपुर में था। उन्हें तेजी से रन बनाने की जरूरत है, साथ ही अपना विकेट भी बचाना होगा।
जडेजा-अश्विन में से किसी एक का चलना जरूरी
भारत में जब-जब भी मैच होता है और भारतीय टीम मुश्किल में नजर आती है तो ज्यादातर मौकों पर देखा गया है कि आर अश्विन या रविंद्र जडेजा टीम के काम आए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों को यही काम अब बेंगलुरु में भी करके दिखाना होगा। इन दोनों बल्लेबाजों में से एक ने भी अगर बड़ी पारी खेल दी, तो न सिर्फ टीम की हार टलेगी बल्कि टीम की जीत के चांस भी बढ़ जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कैसा रहेगा आज बेंगलुरु का मौसम? बारिश बिगाड़ सकती है खेल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
36 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
3 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
5 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines