India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई ने 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौर के लिए भारत की टी20, वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड को उसके घर में कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम में शामिल किया गया, जबकि वनडे टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है.
वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि बुमराह से ज्यादा मोहम्मद सिराज दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में बेहतर खेलते हैं और उनका सामना करना जानते हैं, लेकिन सिराज अपनी गेंदबाजी से कीवी टीम के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं.
बुमराह को बेहतर तरीके से खेलते हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज
जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और वह अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी यूनिट को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी उन्हें न्यूजीलैंड टीम के लिए खतरा नहीं मानते हैं. सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए साउदी ने कहा, ”मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने टेस्ट में बुमराह का सामना बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया है. मुझे नहीं लगता कि बुमराह कभी ऐसी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने न्यूजीलैंड को हराया हो. इसलिए मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड उनके खिलाफ बहुत अच्छा खेलता है.”
बता दें कि, बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले पांच मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि, बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जितने भी मैच खेले हैं, उसमें टीम को हार मिली है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से वो खौफ पैदा नहीं कर सके हैं, जो अन्य टीमों के साथ करते हैं.
सिराज न्यूजीलैंड के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा
टिम साउदी का मानना है कि अगर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड की पिचों पर सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करें, तो वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं और कीवी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. उन्होंने कहा, ”मैं मोहम्मद सिराज और उनकी गेंदबाजी का बहुत बड़ा फैन हूं. अगर वह न्यूजीलैंड में अपनी लेंथ सही रख पाते हैं, तो वह काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, ”जो एनर्जी वो लाते हैं, जिस तरह से वह पूरे दिन गेंदबाजी करते हैं और जिस तरह के वह गेंदबाज हैं, ऐसी कोई वजह नहीं है कि उन्हें न्यूज़ीलैंड की परिस्थितियों में बड़ी सफलता न मिले. उनमें कई ऐसी खूबियां हैं जो मुझे बहुत पसंद हैं.”
ये भी पढ़ें- महेला जयवर्धने की छुट्टी के बाद कौन बनेगा MI का नया हेड कोच? CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम रेस में
गौरतलब है कि सिराज अब तक खेले 48 टेस्ट मैचों में 144 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान डेब्यू किया था. हालांकि, पिछले कुछ समय से सिराज अपनी रफ्तार को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उनकी स्पीड कम देखने को मिली थी.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा*, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली को लेकर डिविलियर्स का बड़ा खुलासा, बताया शुरुआत में क्यों घमंडी और अकड़ू लगे थे ‘किंग’
संबंधित खबरें
WWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
33 mins agoLIVE: बेंगलुरु में हो रही है बारिश, टॉस में देरी होना तय
40 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कंबोज को टेस्ट और वनडे में मिला मौका
58 mins agoIND vs NZ: 3 मैच में 23 विकेट लेकर भी नहीं बनी टीम में जगह
1 hr agoन्यूजीलैंड सीरीज के लिए शमी को टीम में क्यों नहीं चुना गया? सामने आई वजह
1 hr agoबारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
1 hr agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
1 hr ago'घमंडी और अकड़ू' थे विराट कोहली, डिविलियर्स का बड़ा खुलासा
2 hrs agoIND vs NZ: आखिरी 2 वनडे मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
2 hrs agoIND vs WI: भारतीय गेंदबाजों के बचाव में उतरे मोर्ने मोर्कल
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines