IND vs NZ, Tilak Varma Creates History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तिलक ने दो शानदार कैच पकड़कर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, जिसे आने वाले समय में तोड़ना किसी भी फील्डर के लिए आसान नहीं होगा. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
तिलक वर्मा ने T20I में रचा इतिहास
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती तीन ओवर के अंदर दो शानदार कैच पकड़े. तिलक ने मैच के दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट का कैच लपका और फिर तीसरे ओवर में डेरिल मिचेल का कैच पकड़कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ तिलक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बतौर फील्डर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
तिलक साल 2026 में अब तक बतौर फील्डर सबसे ज्यादा 26 कैच पकड़े हैं. इस मामले में उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल यानी 2025 में कुल 25 कैच लिए थे. वहीं, यूएई के मोहम्मद वसीम ने 2024 में 24 कैच पकड़े थे.
T20I में एक साल में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी
26 – तिलक वर्मा (IND) 2026 में
25 – डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया) 2025 में
24 – मोहम्मद वसीम (UAE) 2024 में
21 – शर्विन मुनियांडी (मलेशिया) 2025 में
20 – ब्रायन मसाबा (युगांडा) 2023 में
20 – तंज़ीद हसन (BAN) 2025 में
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका, 2 मैच में हासिल की 7 साल की उपलब्धि
न्यूजीलैंड ने दिया 181 रनों का लक्ष्य
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मेजबान टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
वहीं, बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा, फिन एलन ने 16 रन, टिम सीफर्ट ने 7 रन, डेरिल मिचेल ने 6 रन बनाए. कप्तान मिचेल सैंटनर 4 और ब्रेसवेल 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सिर्फ 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
2 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
4 hrs ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, सैंटनर को मिला चौथा विकेट
5 hrs agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
6 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines