IND vs NZ: पुणे वाली 'गलती' करने जा रही टीम इंडिया, कहीं उल्टा ना पड़ जाए दांव

India vs New Zealand: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में जो गलती की थी, टीम एक बार फिर से वही गलती मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी करने जा रही है। टीम का यह कदम भारत के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।

Team India

Team India

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मेच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाना है। पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज कीवी स्पिनरों के सामने एकदम असहाय नजर आए, जिसके परिणामस्वरूप टीम को 113 रनों से हार झेलनी पड़ी। लेकिन अब जो अपडेट सामने आ रहा है, उसने सभी फैंस को हैरान कर दिया है, जहां बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने एक नवंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से ‘रैंक टर्नर’ पिच की मांग की है। टीम मैनेजमेंट ने ऐसी पिच तैयार करने को कहा है, जो पहले ही दिन से स्पिनर्स के लिए मददगार हो।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार , टीम एक आजमाए हुए और परखे हुए फार्मूले पर चलना चाहती है, जिसका मतलब है कि पहले दिन से ही स्पिनर्स का जादू देखने को मिलेगा। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया, जहां टीम इंडिया बुरी तरह फेल रही और सिर्फ 46 रनों पर ही सिमट गई। यहां विलियम ओ’रूर्के, मैट हेनरी और टिम साउथी के सामने भारतीय बल्लेबाज एकदम असहाय नजर आए। अगली पारी में जब परिस्थितियां टीम के अनुकूल हुईं तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


टीम के लिए सरफराज खान ने शानदार 150 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली। विराट कोहली की 70 और रोहित शर्मा की 52 रनों की पारी की बदौलत मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 462 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और कीवी टीम के सामने 107 रनों का लक्ष्य रखा। कीवी टीम को इस टारगेट को हासिल करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई और उसने यह मैच आठ विकेट से अपने नाम किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या विराट कोहली फिर से बनेंगे RCB के कप्तान?

विज्ञापन

पुणे टेस्ट में सेंटनर के आगे भारत ने किया सरेंडर

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजों को एक बार फिर संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इस बार तेज गेंदबाज नहीं बल्कि स्पिनरों के सामने टीम ने सरेंडर कर दिया। न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मिचेल सेंटनर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुए। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे भारतीय टीम सिर्फ 156 रनों पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन

सेंटनर ने चटकाए 13 विकेट

सेंटनर ने यहां शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह को आउट कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 53 रन देकर 7 विकेट लिए और न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढ़त दिलाने में मदद की। सेंटनर यहीं नहीं रुके, जहां उन्होंने दूसरी पारी में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सरफराज खान और रविचंद्रन अश्विन को आउट करके 6 विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच जीतकर पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ