India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को सुपरहिट मुकाबला होने जा रहा है। रोहित शर्मा और उनकी टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को हराकर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि मिचेल सेंटनर की अगुवाई में कीवी टीम भी टॉप फोर में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक प्रैक्टिस की तरह है और यही वजह है कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
क्या रोहित शर्मा को मिलेगा आराम?
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान रोहित को आराम दिया जा सकता है। रोहित को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं। लेकिन वो नॉकआउट मुकाबले में शायद सतर्कता बरतना चाहेंगे। अगर हिटमैन को आराम दिया जाता है, तो केएल राहुल टॉप ऑर्डर में वापसी करेंगे और शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित के ना होने पर गिल टीम की कमान संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब कोच आकिब जावेद पर लटकी तलवार, जानें किसे मिल सकती है ये जिम्मेदारी
पंत की हो सकती है वापसी
मैच के नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ऐसे में इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिला है।
शमी को भी दिया जा सकता है आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दे सकता है। 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। हालांकि, रोहित की तरह ही भारतीय खेमे ने स्पष्ट किया है कि शमी को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकती है। पंत की तरह अर्शदीप को भी अभी तक मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में कोई मैच नहीं खेलने को मिला है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें: WPL 2025: दिल्ली के आगे RCB के धुरंधर हुए फेल, एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines