India vs New Zealand: 16 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत से पहले सभी के मन में यह सवाल है कि क्या भारत इस मैच में कोई बदलाव करेगा या फिर बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में उतारी गई टीम के साथ ही उतरेगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में एक बदलाव के साथ उतर सकते हैं।
एक बदलाव के साथ उतर सकती है टीम
टीम की बैटिंग यूनिट में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन बॉलिंग यूनिट में एक बदलाव हो सकता है। रोहित शर्मा बेंगलुरु में तीन की जगह दो तेज गेंदबाज उतार सकते हैं, और स्पिनरों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत इस मैच में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के साथ चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकता है। कुलदीप के खेलने की सूरत में रोहित तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रेस्ट दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
टॉस से पहले फैसला लेंगे रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान ने कंफर्म कर दिया है कि भारत बेंगलुरु टेस्ट मैच में कम से कम 2 स्पिनरों के साथ खेलेगा और परिस्थितियों के अनुसार तीन स्पिनरों के साथ भी खेल सकता है। बेंगलुरु में टेस्ट मैच के सभी 5 दिनों में बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए इस बात के भी चांस हैं कि भारत इस मैच में तीन पेसर और दो स्पिनर के साथ उतरे। प्लेइंग इलेवन को लेकर रोहित शर्मा ने मैच से पहले कहा, ‘यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आज बारिश हुई है। पिच को कवर किया गया है। हम बुधवार सुबह तीन या दो तेज गेंदबाजों और अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन पर फैसला लेंगे। हमने अपने सभी ऑप्शन खोल रखे हैं।’
बेंगलुरु टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines