Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच राजकोट में खेला जा रहा है. निरंजन शाह स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला है. शुभमन गिल टॉस हार गए. गिल-गंभीर ने मिलकर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है. वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह अब स्टार ऑलराउंडर को टीम में जगह मिली है.
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11
दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री हुई है. लंबे समय बाद वो प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नीतीश को चोट आई थी और अब तीन महीने बाद उनका एकदिवसीय क्रिकेट में कमबैक हुआ है. वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हुए और अब नीतीश के पास मौके का फायदा उठाकर खुद को साबित करने का मौका है. गिल-गंभीर को विनिंग कॉम्बिनेशन में इसके अलावा कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस नहीं हुई.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा दिल टूट गया…’, T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
न्यूजीलैंड ने भी किया एक बदलाव
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम को वडोदरा वनडे में दूसरी बल्लेबाजी करते हुए ड्यू का साथ मिला था. न्यूजीलैंड के कप्तान ने भी ड्यू को कारण बताया और कहा कि वो पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को कम स्कोर पर रोकना और दूसरी पारी में ड्यू का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्होंने भी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. आदित्य अशोक की जगह जेडन लेनोक्स की टीम में एंट्री हुई है.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे वनडे में बदल गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गिल-गंभीर ने कराई स्टार ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
29 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines