India vs New Zealand 5th T20I: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की. तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन के धमाकेदार शतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है.
ईशान किशन और कप्तान सूर्या ने उड़ाई कीवी गेंदबाजों की धज्जियां
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित भी हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बना डाले, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत की ओर से ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में शतक जड़ दिया. ईशान ने कीवि गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 43 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौकों के साथ 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
उनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 63 रन ठोके, जबकि हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए. भारत ने आखिरी 11 ओवर में 188 रन बना डाले. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए और बाकी तीन गेंदबाज़ों ने 50 से ज्यादा रन लुटाए. इसमें कप्तान मिचेल सैंटनर सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवर में 60 रन खर्च करके एक विकेट लिया.
अर्शदीप सिंह ने झटके 5 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पहले ही ओवर में 17 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. टिम सीफर्ट सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद फिन एलन और रचिन रवींद्र ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी की. रचिन ने 30 रन बनाए, जबकि एलन ने 38 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली. हालांकि, एलन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए.
न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी घातक गेंदबाजी से 5 विकेट हासिल किए. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा. उनके अलावा, अक्षर पटेल ने 3 विकेट, जबकि रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया.
ये भी पढे़ं- T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने किया ऐसा धमाका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
57 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines