IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की कोशिश फिर से क्लीन स्वीप करने की होगी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं, न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया के पास पहले ही मैच से न्यूजीलैंड पर हावी होने का मौका है। आइये जानते हैं फैंस इस सीरीज के मैच को कहां पर फ्री में देख सकते हैं।
जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच
16 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। टेस्ट सीरीज के मुकाबले बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे। टॉस सुबह 9 बजे शुरू होगा।
टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट: 16 से 20 अक्टूबर बेंगलुरु (एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: 24 से 28 अक्टूबर पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: 1 से 5 नवंबर मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
यहां पर फ्री में देख सकते हैं मैच
इस टेस्ट सीरीज के मैच स्पोर्ट्स 18 पर लाइव पर आएंगे। इस सीरीज के मैच आप जियो सिनेमा एप पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप DD स्पोर्ट्स पर भी मैच देख सकते हैं। मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट आपको न्यूज24 पर भी मिलेगी।
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम
टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चापमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।
ट्रैवलिंग रिजर्व
हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines