India vs New Zealand: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ऑकलैंड में खेले गए बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 56 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने बल्ले से धमाल मचाया तो वहीं रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका दिल जीता. कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि रोहित ने फील्डिंग के दौरान अपने सटीक थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट करवाया. वहीं, मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित और कोहली के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें जीत का श्रेय दिया.
शुभमन गिल ने की रोहित शर्मा की फील्डिंग की तारीफ
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान गिल ने रोहित शर्मा के प्रयास का जिक्र किया जहां उन्होंने अपने सटीक थ्रो से डेरिल मिचेल को रन आउट करवाया, जो अक्सर भारत के लिए बड़ा खतरा बनते हैं.
गिल ने कहा, ”मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी में काफी अच्छा काम किया था और हमारी फील्डिंग भी बहुत अच्छी रही. रोहित भाई ने जो रन आउट किया, मुझे लगता है कि उसने मैच का रुख बदल दिया. वो साझेदारी (मिचेल और फिलिप्स) हमने भारत में देखी है और उन दोनों भारत में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी. मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बहुत ही शानदार टीम प्रदर्शन रहा.”
विराट कोहली की बल्लेबाजी के हुए मुरीद
वहीं, बारिश के कारण मैच की परिस्थितियां बदलने को लेकर गिल ने कहा कि, “जब बल्लेबाज क्रीज पर अच्छी तरह जम चुके हों और उसके बाद बारिश हो जाए, तो दोबारा लय हासिल करना आसान नहीं होता. बारिश के बाद पिच थोड़ी तेज हो गई थी और मौसम भी ठंडा हो गया था. लक्ष्य कम होने के बावजूद हम अपना स्वाभाविक खेल खेलने की कोशिश कर रहे थे. विराट कोहली भाई ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह कमाल की थी. उन्होंने हमारे लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया.”
अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को लेकर कही ये बात
वहीं, कप्तान गिल ने अंशुल कंबोज की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस तरह की परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज हैं. वह हमेशा चुस्त रहते हैं और गेंद को स्विंग कराने के साथ-साथ सीम मूवमेंट हासिल करने की कोशिश करते हैं. पुरानी गेंद से भी उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी रहती है. वहीं, गुरनूर बरार की तारीफ में उन्होंने कहा कि जब पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, तब बरार ने अपनी रफ्तार के दम पर अतिरिक्त उछाल हासिल किया. दोनों गेंदबाजों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह काफी शानदार था. इसके अलावा, गिल ने अगले मुकाबले से पहले टीम की तैयारियों को लेकर कहा कि फिलहाल किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है. टीम को बस अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने और निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ODI में चेज करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज
ऐसा रहा मैच का हाल
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी के दौरान बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण खेल दो बार रुका.
इसके बाद भारत को DLS मेथड के तहत जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का नया टारगेट मिला, जिसे टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली. इनके अलावा, श्रेयस अय्यर ने 15 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए रोहित शर्मा, जीरो पर आउट होते ही जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines