IND vs NZ: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 263 रनों पर ही सिमट गई थी। टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट मैच में कीवी टीम पर 28 रनों की बढ़त बनाई थी। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचने में सबसे बड़ा हाथ शुभमन गिल का रहा है। अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
शतक से चूके गिल
टीम इंडिया के लिए पहली पारी में गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 90 रन बनाए और टीम के एक छोर को मजबूती से संभाले रखा। उन्होंने पंत के साथ 5वें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। इसके बाद जडेजा के साथ भी साझेदारी की। हालांकि जब वो अपने शतक के पास पहुंचे तो एजाज पटेल की गेंद पर चकमा खाकर आउट हो गए। वो अपनी शतक से सिर्फ 10 रन से ही चूक गए। ये उनके टेस्ट करियर में चौथी बार हुआ है, जब वो नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
25 साल की उम्र में सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
| 6 बार | ऋषभ पंत |
| 5 बार | सचिन तेंदुलकर |
| 5 बार | राहुल द्रविड़ |
| 4 बार | विराट कोहली |
| 4 बार | शुभमन गिल |
छोड़ा रोहित और पुजारा जैसे दिग्गजों को पीछे
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा, पुजारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में 15वें पायदान पर थे। लेकिन इस मैच की पहली पारी के बाद उन्होंने टॉप 10 में एंट्री कर ली है। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा, सऊद शकील, बेन स्टोक्स, रचिन रवींद्र और धनंजय डी सिल्वा को पीछे छोड़ दिया है।
WTC 2023-25 में शुभमन गिल ने 13 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में 43.90 के औसत से 878 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक भी निकलें हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है। में पुजारा के नाम WTC में 35 टेस्ट मैचों की 62 पारियों में 1769 रन दर्ज हैं जबकि गिल के 29 टेस्ट मैचों में ही 1799 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
28 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
45 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines