Mitchell Santner Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम ने तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम की तारीफ की. उनका बयान चर्चा में है.
न्यूजीलैंड के कप्तान ने दिया बड़ा बयान
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने हार के बाद कहा “मुझे अपने लड़कों पर गर्व है कि हम यहां तक पहुंचे. आप जानते हैं, पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे सामने कुछ चुनौतियां आईं, लेकिन हर मोड़ पर हमने उनसे पार पाया और अच्छा खेल दिखाया. तो, आज रात एक बहुत अच्छी टीम ने हमारे सामने बेहतरीन खेल दिखाया और वह भी इस शानदार भीड़ के सामने. तो, हां, मुझे बस अपने लड़कों पर गर्व है.”
वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए सेंटनर ने कहा “हां, मुझे लगता है कि हर मोड़ पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई. मुझे लगता है कि हमें हर स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा, और ज़ाहिर है कि आगे बढ़ना अच्छा रहा. सुपर 8 में और फिर सेमीफाइनल में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे लगता है कि आज रात हम पिछड़ गए.”
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई. कीवी टीम की ओर से टिस सेफर्ट ने केवल अर्धशतक जमाया. उन्होंने 26 गेंदों में 52 रन बनाए. लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था.
ये भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती-जसप्रीत बुमराह ने T20 World Cup में किया बड़ा कमाल, फाइनल में धमाल मचाकर इस मामले में बने नंबर 1
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
49 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines