हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: वेलिंगटन में गुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को ढेर कर मचाई खलबली

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने एक ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथम को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन
गुरनुर बरार ने एक ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथम को किया आउट (PIC Credit - BCCI/X)

India vs New Zealand, Gurnoor Brar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान गिल के फैसले को सही साबित भी किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और सिर्फ 134 रन बनाकर ढेर हो गई. खासकर भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी घातक गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़ दी. गुरनूर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए. इतना ही नहीं, उन्होंने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथन को आउट कर कीवी टीम को बड़ा झटका दिया.

गुरनूर बरार ने एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को भेजा पवेलियन

26 वर्षीय गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया. यह उनके स्पेल का 5वां ओवर था. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम को पवेलियन का रास्ता दिखाया. गुरनूर ने 141 किमी/घंटे की रफ्तार से शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिसपर लैथम ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई. डीप स्क्वायर लेग पर खड़े नमन धीर ने एक आसान कैच लपका और लैथम को महज 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा. मौजूदा वनडे सीरीज में गुरनूर ने दूसरी बार उन्हें अपना शिकार बनाया है.

इसके बाद गुरनूर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को भी चलता कर दिया. उन्होंने एक बार फिर 141 किमी/घंटे की रफ्तार से शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जिसपर फिलिप्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में उछल गई. फाइन लेग पर मौजूद अंशुल कंबोज ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा. इस तरह फिलिप्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया. गुरनूर ने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

विज्ञापन

गुरनूर बरार ने 30 रन देकर झटके 4 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरनूर बरार ने कमाल की गेंदबाजी की और अपने 10 ओवर के स्पेल में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी फेंका. फिलिप्स और लैथम को आउट करने के बाद गुरनूर बरार ने अपने स्पेल के 8वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को भी पवेलियन भेज दिया. विकेटकीपर केएल राहुल ने सैंटनर का कैच पकड़ा. सैंटनर 38 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गुरनूर ने नाथन स्मिथ को भी अपना शिकार बनाया. रोहित शर्मा ने उनका कैच लपका. स्मिथ महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

गुरनूर के अलावा, भारत के लिए आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए. भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड की टीम टिक नहीं सकी और 41 ओवर में सिर्फ 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मेजबान टीम की ओर से सिर्फ डेरिल मिचेल ने अर्धशतक जड़ा और सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन जोड़े. वहीं, कीवी टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 8 साल बाद ‘सैंडपेपर कांड’ पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, खोल दी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola