IND vs NZ Final: चैंपियसं ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला। टॉस न्यूजीलैंड के पक्ष में उछला और कीवियों ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 8 ओवर भी पूरे नहीं हुए थे कि न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 50 से ज्यादा रन टांग दिए थे। रचिन रविंद्र मानो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर मैदान पर उतरे थे और चौके-छक्कों की बरसात कर रहे हैं। विल यंग एंकर की भूमिका निभा रहे थे। कीवी टीम खिताबी मुकाबले में टॉप पर थी और रोहित की सेना बैकफुट पर। पारी के आठवें ओवर में वरुण ने यंग की पारी का तो अंत कर दिया, लेकिन रचिन रोके नहीं रुक रहे थे। न्यूजीलैंड धीरे-धीरे मैच में हावी हो रही थी।
तभी कप्तान रोहित ने अपना दिमाग दौड़ाया और ऐसी चाल चली कि कीवी टीम उसमें बुरी तरह से उलझकर रह गई। दो ओवर के अंदर ही न्यूजीलैंड अर्श से फर्श पर आ गई। रोहित के अचूक हथियार ने खिताबी मुकाबले की कहानी को पूरी तरह से पलटकर रख दिया।
दो ओवर में पलट गई फाइनल बाजी
दरअसल, रचिन के बल्ले पर लगाम लगाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने पारी का 11वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के हाथों में सौंपी। कुलदीप ने आते के साथ ही अपना कमाल दिखा दिया। चाइनामैन गेंदबाज के हाथ से निकली ओवर की पहली ही गेंद मैजिकल बन गई। 29 गेंदों पर 37 रन बनाकर क्रीज पर सेट दिख रहे रचिन को हवा भी नहीं लगी और बॉल स्टंप पर जा टकराई। कीवी बल्लेबाज के हाव-भाव देखकर साफतौर पर समझ आया कि यह गेंद उनकी समझ से एकदम परे थी।
रोहित का अचूक हथियार आया काम
रचिन के विकेट ने टीम इंडिया में अलग ही जान फूंक दी। स्टेडियम में भी टीम इंडिया का नारा गूंजने लगा। कुलदीप एक बार फिर अपना अगला ओवर लेकर लौटे। केन विलियमसन क्रीज पर अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। कुलदीप के हाथ से निकली 13वें की दूसरी गेंद को विलियमसन ठीक तरह से नहीं पढ़ सके और गेंद उनके बल्ला का अंदरूनी किनारा लेकर कुलदीप के ही हाथों में समां गई। कुलदीप और टीम इंडिया का जश्न इस बात को साफ स्पष्ट कर रहा था कि विलियमसन का विकेट कितना बड़ा था।
दो ओवर में इन 2 बड़े विकेट ने न्यूजीलैंड को ऐसा बैकफुट पर ढकेला कि वह पूरे मैच में संभल ही नहीं सकी। विलियमसन के आउट होने के बाद जो प्रेशर बना उसको भारतीय गेंदबाज पूरी इनिंग में कायम रखने में सफल रहे। यही वजह रही कि 50 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम हर दांव-पेंच लगाने के बावजूद भी सिर्फ 251 के स्कोर तक ही पहुंच सकी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
26 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines