Champions Trophy 2025: फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, जहां रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत कीवी टीम को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगा। इस मैच के शुरू होने से पहले भारत को गुड न्यूज मिली है, जहां उसके खिताब जीतने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला दुबई की उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मैच खेला गया था। इससे तय है कि एक बार मैच में स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलेगा।
23 फरवरी को खेले थे भारत-पाकिस्तान
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, ‘भारत-पाकिस्तान की पिच का इस्तेमाल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के लिए किया जाएगा। पिच का आखिरी बार इस्तेमाल 23 फरवरी को किया गया था और खिताबी मुकाबले से पहले इसे काफी आराम दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में तेज गेंदबाजों ने 53.4 की औसत से पांच विकेट लिए थे, वहीं स्पिनरों ने 30 की औसत से सात विकेट अपने नाम किए थे।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: बारिश की वजह से रद्द हुआ फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन?
दुबई में अब तक नहीं बना 300 रनों का स्कोर
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दुबई में ILT20 के भी कई मैच खेले गए थे। दुबई में हुए मैचों में अभी तक 300 से ज्यादा का स्कोर नहीं देखा गया है। चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक सबसे ज्यादा स्कोर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में देखा गया था, जहां भारत ने 265 रनों का टारगेट हासिल किया था।
भारत ने पाकिस्तान को पीटा
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए के मैच की बात करें तो यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच में भारत की ओर से कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पांच विकेट लिए, जहां पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने छह विकेट की आसान जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: CT 2025: क्या बदल गया फाइनल का समय, जानें दुबई में कितने बजे शुरू होगा मैच?
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines