Arshdeep Singh Fined: टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि, भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को गेंद मारना काफी महंगा पड़ा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए अर्शदीप पर भारी जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया है और कड़ी सजा सुनाई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच यह विवाद फाइनल में न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान देखने को मिला. डेरिल मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर दो छक्के लगा दिए थे. वहीं, ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने सामने की ओर एक शॉट खेला और गेंद अर्शदीप के पास पहुंच गई. फॉलो-थ्रू में अर्शदीप ने गेंद को विकेट की ओर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह सीधे मिचेल की जांघ पर जा लगी.
इससे मिचेल काफी गुस्सा हो गए और आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करने लगे. इसके बाद अंपायर और सूर्यकुमार यादव बीच बचाव कर मामला शांत करवाया. इस दौरान अंपायर ने भी अर्शदीप से बात की और चेतावनी दी. इसकी वजह से मैदान पर कुछ देर तक बहस भी देखने को मिली. हालांकि, ओवर के खत्म होने के बाद अर्शदीप ने मिचेल से माफी भी मांगी ली थी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 को लेकर BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी किया जाएगा पहले 20 दिनों का शेड्यूल!
अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका जुर्माना
इस घटना पर अब आईसीसी ने एक्शन लेते हुए अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. दरअसल, अर्शदीप को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने के लिए सजा दी गई. यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट से जुड़ा कोई सामान फेंकने से संबंधित है.
जुर्माने के साथ-साथ अर्शदीप सिंह के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. बता दें कि, पिछले 24 महीने में यह उनका पहला डिमेरिट पॉइंट है. यह अगले 24 महीने तक एक्टिव रहेगा और 4 डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी पर बैन भी लगा दिया जाता है.
ये भी पढ़ें- ‘इस पर मैं क्या बोलूं…’ पटना पहुंचते ही कैमरे पर भड़के ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines