हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि कीवी टीम की नजरें वापसी करने पर होगी. यहां जानिए चौथा टी20I मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को होगा चौथा टी20I मैच (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand 4th T20I Match Timing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही लगातार तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 से अपने नाम कर चुकी है. अब भारतीय टीम चौथे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी, जबकि कीवी टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इससे पहले आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20I मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा T20I मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमें न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के ईडन पार्क में आमने-सामने होंगी. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर आमने-सामने होंगे.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला देख सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

वहीं, मोबाइल, लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, सोनी लिव पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! चौथे T20I में सिर्फ 18 रन बनाते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय

IND vs NZ: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola