India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कीवी टीम की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. ऐसे में इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. तो आइए आपको उन 3 खिलाड़ियों की भिड़ंत के बारे में बताते हैं, जिनपर सबकी नजरें रहने वाली हैं.
1. अभिषेक शर्मा बनाम लॉकी फर्ग्यूसन
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं. अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ा सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 248.93 की है, जो कीवी गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी है. हालांकि, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन उनके सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं. फर्ग्यूसन ने टी20I क्रिकेट में 25 गेंदों पर अभिषेक को 2 बार आउट किया है. इस दौरान अभिषेक की स्ट्राइक रेट 176 रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कीवी गेंदबाज पर हावी होते हैं या फर्ग्यूसन उन्हें रोकने में कामयाब रहते हैं.
2. फिन एलन बनाम भुवनेश्वर कुमार
न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, एलन ने मार्च 2025 के बाद न्यूजीलैंड में कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. लेकिन टी20I क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 175.85 की है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाती है. वहीं, भारतीय टीम शुरुआती ओवरों में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा जता सकती है. भुवनेश्वर का एलन के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में एलन को सिर्फ 5 गेंदों में 2 बार आउट किया है. ऐसे में मुकाबले के शुरुआती ओवरों में दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा रहा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
3. श्रेयस अय्यर बनाम मिचेल सेंटनर
पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के बीच होने वाली टक्कर भी काफी अहम रहने वाली है. श्रेयस अय्यर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दूसरी ओर, सेंटनर बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं. टी20I क्रिकेट में सेंटनर के खिलाफ 10 पारियों में अय्यर की स्ट्राइक रेट 110.9 रही है. इस दौरान सेंटनर ने उन्हें एक बार आउट भी किया है. ऐसे में मिडिल ओवरों में दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत मुकाबले का रुख तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च में मौसम का हाल
संबंधित खबरें
जेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
1 hr agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
2 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
3 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
3 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
3 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
4 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines