India vs New Zealand Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. पहले वनडे में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
इससे पहले सबके मन में यही सवाल है कि पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा. तो आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.
गिल-रोहित करेंगे ओपन, नंबर-4 तक कोई बदलाव नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि नंबर-4 तक की बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर-1 से 4 तक खेलते दिखेंगे. रोहित और कप्तान गिल ओपनिंग करेंगे, जबकि नंबर-3 पर कोहली का खेलना तय है. वहीं, चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रेयस खेलते नजर आएंगे.
वहीं, एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले ईशान किशन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह वनडे टीम में पक्की नहीं है. केएल राहुल वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की पहली पसंद हैं और उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की मानी जा रही है. इसके बाद दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.
कुलदीप यादव की जगह नमन धीर को मिलेगा मौका!
वहीं, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह नमन धीर को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. बल्लेबाजी में गहराई को ध्यान में रखते हुए नमन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार के कंधों पर होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.
शुरुआती तीन वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), आकिब नबी.
पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
हेनरी निकोल्स, टिम सीफर्ट, टॉम लेथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन.
शुरुआती तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
52 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
3 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines