IND vs IRE 1st T20I, Abhishek Sharma: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा था. अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. हालांकि, अब मैच के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मैच के दौरान अंपायरिंग में हुई एक गलती की वजह से अभिषेक का यह अर्धशतक रिकॉर्ड से गायब हो गया.
दरअसल, मुकाबला खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड की समीक्षा की गई, जिसके बाद उनके खाते से एक रन कम कर दिया गया. स्कोरकार्ड अपडेट होने के बाद अभिषेक का स्कोर 20 गेंदों में 49 रन कर दिया गया और इसके साथ ही उनके नाम से अर्धशतक भी हट गया.
अभिषेक शर्मा से क्यों छिना अर्धशतक?
जानकारी के मुताबिक, भारतीय पारी के दूसरे ओवर में आया एक लेग बाई का रन गलती से अभिषेक शर्मा के व्यक्तिगत स्कोर में जोड़ दिया गया था. मैच खत्म होने के बाद अंपायर्स और स्कोरर्स ने स्कोरकार्ड की दोबारा जांच की, जिसमें इस गलती का पता चला. सुधार के बाद उस रन को अभिषेक के बजाय लेग बाई के खाते में दर्ज किया गया. इसी के साथ अभिषेक का व्यक्तिगत स्कोर 50 से घटकर 49 रन रह गया. अब स्कोरकार्ड में उनकी पारी 20 गेंदों पर 49 रन है, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
आयरलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास
बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह भारत की आयरलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली हार रही. इस हार के साथ ही भारतीय टीम इस दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई.
ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W: शेफाली वर्मा ने बताया क्या है करो या मरो मुकाबले का मास्टरप्लान, गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. भारत की ओर से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. शिवम दुबे ने 25 रन, तिलक वर्मा 19 रन और अक्षर पटेल 15 रन बनाए. वहीं, संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) पूरी तरह फ्लॉप रहे.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE Live Streaming: सोनी का नहीं है सब्सक्रिशन, तो यहां फ्री में देखें दूसरा टी20I मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
4 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
27 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines