India vs Ireland, Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी की शुरुआत एक शर्मनाक हार के साथ हुई. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से हार झेलनी पड़ी. बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 183 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह भारत की आयरलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली हार रही.
इसी के साथ श्रेयस कप्तानी डेब्यू पर टी20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए. वह भारत के चौथे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्हें बतौर कप्तान अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में हार मिली है.
पहला टी20 मैच में हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने श्रेयस अय्यर
आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 हारने के साथ श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान डेब्यू मैच गंवाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का है. साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के बाद जब विराट ने टी20 टीम की कमान संभाली थी, तब कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गए थे. इसके बाद ऋषभ पंत ने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में पहली बार कप्तानी की, लेकिन उनके लिए भी शुरुआत हार के साथ हुई.
वहीं, 2024 में शुभमन गिल को जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तानी सौंपी गई थी. हरारे में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. अब इस अनचाही लिस्ट में श्रेयस का नाम भी जुड़ गया है.
बतौर कप्तान पहला टी20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान
- विराट कोहली – इंग्लैंड के खिलाफ, कानपुर (2017)
- ऋषभ पंत – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, दिल्ली (2022)
- शुभमन गिल – जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे (2024)
- श्रेयस अय्यर – आयरलैंड के खिलाफ, बेलफास्ट (2026)
ये भी पढ़ें- क्या बदल जाएगा आयरलैंड vs भारत दूसरे T20I का समय? इतने बजे शुरू होगा मैच, नोट कर लीजिए टाइम
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दूसरी हार से हुई शुरुआत
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया ने नए अभियान की शुरुआत हार के साथ की. दिलचस्प बात यह है कि ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है. इससे पहले 2024 में भी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच हार गया था.
उस समय हरारे में जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को हराया था और टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थे. अब 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी टीम इंडिया को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम रविवार, 28 जून को होने वाले आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज बराबरी कर खत्म करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- T20I में सबसे तेज शतकीवर बनने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंदों पर ठोकनी होगी सेंचुरी? इस खिलाड़ी के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
8 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
31 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
43 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines