India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20I सीरीज से पहले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी चर्चा में हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव को इस सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. जहां एक तरफ सबका ध्यान वैभव पर है, इस बीच भारतीय मूल के एक और खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. राजस्थान में जन्मे तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है और वह इस सीरीज में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन हैं जय मूंदड़ा?
भारत में जन्मे जय मूंदड़ा आयरलैंड के लिए कर सकते हैं डेब्यू
राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले 28 वर्षीय जय मूंदड़ा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. साल 2021 में वह MTech की पढ़ाई के लिए छात्र वीजा पर आयरलैंड गए थे. पढ़ाई के साथ उन्होंने वहां क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखा और नौकरी भी की. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और 2025 में आयरलैंड की नागरिकता प्राप्त करने के बाद अब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. अब वह बेलफास्ट में भारत के खिलाफ आयरलैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
परिवार में खुशी का माहौल
जय के चयन से उनके परिवार और पूरे टोंक जिले में खुशी की लहर है. परिवार का कहना है कि उनकी मेहनत, आक्रामक गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. चयन की खबर मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. जय की मां ने कहा कि बेटे ने इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचकर परिवार का सपना साकार कर दिया है.
भारत-आयरलैंड टी20I सीरीज का शेड्यूल
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 26 और 28 जून को खेली जाएगी. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज होगी. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे.
ये भी पढ़ें- Vince McMahon की गलती से Roman Reigns का WWE करियर हो सकता था तबाह! इस दिग्गज की जिद ने ऐसे बदली किस्मत
IND vs IRE T20I Series: भारत और आयरलैंड का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
आयरलैंड: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
10 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
54 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines