Live Updates
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड ने भारत को हराकर जीती सीरीज
आयरलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को सिर्फ 1 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है. बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 153 रन ही बना सकी.
IND vs IRE Live Score: आखिरी ओवर में चाहिए 20 रन
भारत ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs IRE Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा
18वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को सुर्यांश शेडगे के रूप में 8वां झटका लगा. शेडगे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 121 रन है.
IND vs IRE Live Score: भारत का 7वां विकेट गिरा
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तिलक वर्मा के रूप में 7वां झटका लगा. तिलक 46 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 17.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 117 रन है.
IND vs IRE Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा
17वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को शिवम दुबे के रूप में छठा झटका लगा. दुबे 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 16.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 109 रन है.
IND vs IRE Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 30 गेंदों पर 51 रन चाहिए हैं. फिलहाल तिलक वर्मा 46 और शिवम दुबे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs IRE Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका
12वें ओवर में तीसरी गेंद पर भारत को अक्षर पटेल के रूप में पांचवा झटका लगा. अक्षर 18 गेंद पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट.
IND vs IRE Live Score: बारिश के बाद खेल शुरू
बेलफास्ट में बारिश रुक गई है और खेल शुरू हो गया है. फिलहाल तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 61 रन है.
IND vs IRE Live Score: बारिश के कारण रुका मैच
बेलफास्ट में फिर से बारिश शुरू हो गई है. बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है. फिलहाल टीम इंडिया 8 ओवर में 4 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 72 गेंदों पर 101 रनों की जरूरत है.
ये भी पढ़ें- बेन स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान, नाइटक्लब विवाद के बाद अचानक लिया फैसला
IND vs IRE Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
5वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में चौथा झटका लगा. ईशान 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर रन आउट हो गए. 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 39 रन है और टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
IND vs IRE Live Score: श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को तीसरा बड़ा झटका लगा. कप्तान श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट गए हैं. श्रेयस को भी जय मूंदड़ा ने आउट किया. 3 ओवर केबाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 21 रन है.
IND vs IRE Live Score: अभिषेक शर्मा भी पहली गेंद पर आउट
पहले ओवर में भारत को एक और बड़ा झटका लगा. संजू सैमसन के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौट गए हैं. जय मूंदड़ा ने ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक को आउट किया. एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर केवल एक रन है.
IND vs IRE Live Score: संजू सैमसन लौटे पवेलियन
पहली ही गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा. संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए. सैमसन एक बार फिर जय मूंदड़ा का शिकार बने. मूंदड़ा ने पिछले मैच में भी सैमसन को आउट किया था.
IND vs IRE Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रनों लक्ष्य
आयरलैंड ने भारत के सामने 155 रनों लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 8 विकेट पर 154 रन बनाए. आखिरी गेंद पर लियाम मैकार्थी आउट हुए. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली, जबकि बेंजामिन कैलिटज ने 37 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से डेब्यूडांट प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, हर्षित राणा को एक सफलता मिली.
IND vs IRE Live Score: प्रिंस यादव को मिली दूसरी सफलता
आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने अपनी दूसरी सफलता हासिल की. प्रिंस ने अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैरी टेक्टर को पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ आयरलैंड ने अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया.
IND vs IRE Live Score: हैरी टेक्टर ने जड़ा अर्धशतक
हैरी टेक्टर ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. हैरी ने 44 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का छठा विकेट गिरा
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयरलैंड को छठा विकेट गिरा. अर्शदीप सिंह ने जॉर्ज डॉकरेल को पवेलियन भेज दिया है. 19 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन है.
IND vs IRE Live Score: दोबारा शुरू हुआ मैच
बेलफास्ट में बारिश रुक गई है और कवर हटा दिए गए हैं. खेल दोबारा शुरू हो चुका है.
IND vs IRE Live Score: बारिश के कारण रुका मैच
बेलफास्ट में बारिश शुरू हो गई है. तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा है. अंपायर्स ने ग्राउंड-स्टाफ से कवर लाने का कहा है. बारिश से पहले आयरलैंड की आधी टीम लौट पवेलियन चुकी है और टीम का स्कोर 17.1 ओवर में 5 विेकट पर 132 रन है.
IND vs IRE Live Score: शिवम दुबे ने झटके लगातार दो विकेट
15वें ओवर में शिवम दुबे ने लगातार दो विकेट लेकर टीम इंडिया की वापसी करा दी है. दुबे ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज़ (37) को आउट किया और फिर अगली गेंद पर गैरेथ डेलानी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. 15 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 114 रन है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का स्कोर 100 के पार
आयरलैंड ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं. फिलहाल बेंजामिन कैलिट्ज़ 30 रन और हैरी टेक्टर 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच अब तक 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs IRE Live Score: 10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 58/3
भारत के खिलाफ आयरलैंड ने शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं. फिलहाल बेंजामिन कैलिट्ज़ 5 रन और हैरी टेक्टर 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs IRE Live Score: प्रिंस यादव को मिली पहली सफलता
प्रिंस यादव ने आयरलैंड के कप्तान लोरकन टकर के रूप में अपने टी20I करियर की पहली सफलता हासिल की. 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयरलैंड का तीसरा झटका लगा. लोरकन 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 8 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन है.
IND vs IRE Live Score: पावरप्ले में आयरलैंड ने बनाए 44 रन
भारत के खिलाफ आयरलैंड ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं. फिलहाल हैरी टेक्टर 10 रन और लोरकान टकर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs IRE Live Score: अर्शदीप ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. रॉस एडायर 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 2 विकेट 26 रन है.
IND vs IRE Live Score: हर्षित राणा ने दिलाई भारत को पहली सफलता
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहली सफलता मिल गई. हर्षित राणा ने टिम टेक्टर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. टेक्टर 5 रन बनाकर आउट हुए. 2 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर एक विकेट पर 22 रन है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू
आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टिम टेक्टर और रॉस एडायर पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs IRE Live Score: टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि मौसम को देखते हुए टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, क्योंकि बारिश की संभावना बनी हुई है. उन्होंने कहा कि टीम को परिस्थितियों के अनुसार जल्द ढलना होगा और तय रणनीति के बजाय स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा. उन्होंने ने बताया कि पिछले मैच से सीख लेते हुए टीम में दो बदलाव किए गए हैं. सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला है. उन्होंने शेडगे को आक्रामक बल्लेबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं प्रिंस यादव के बारे में उन्होंने कहा कि फिलहाल उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाएगा. टीम चाहती है कि वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव लें और परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालें.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड.
IND vs IRE Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
IND vs IRE Live Score: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला डेब्यू का मौका
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है. वैभव के डेब्यू के लिए भारतीय फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. अब वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है.
IND vs IRE Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से प्रिंस यादव और सुर्यांश शेगडे को डेब्यू का मौका मिला है. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी आज का मैच भी नहीं खेल रहे हैं.
IND vs IRE Live Score: प्रिंस यादव और सुर्यांश शेगडे को मिला डेब्यू कैप
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले प्रिंस यादव और सुर्यांश शेगडे को डेब्यू कैप मिला है. यानी सुर्यांश और प्रिंस इस मैच में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं.
IND vs IRE Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर यानी करीब 5.30 बजे टॉस होगा. मैच इसके आधे घंटे बाद शाम 6 बजे शुरू होगा.
IND vs IRE Live Score: कैसा है मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है. हालांकि, मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत बताई गई है, लेकिन मैच पर इसका ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. यानी फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा.
IND vs IRE Live Score: पिच रिपोर्ट
बेलफास्ट की पिच से पहले टी20 मुकाबले की तरह ही बर्ताव करने की उम्मीद है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग, सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर शुरुआत करनी होगी. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच के धीमी होने की संभावना है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा और स्पिनरों को भी कुछ मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूड्रा, मैथ्यू हॉलार्ड.
IND vs IRE Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.
IND vs IRE Live Score: प्रिंस यादव को भी मिल सकता है डेब्यू का मौका
इस मुकाबले में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. पिछले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए थे, जो टीम के लिए भारी पड़ी. ऐसे में प्रसिद्ध की जगह प्रिंस को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
IND vs IRE Live Score: वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?
इस मुकाबले में सबकी नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला था. अब अगर वैभव को इस मैच की प्लेइंग 11 में जगह मिलती है तो संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा या ईशान किशन में से किसी एक को बाहर होना पड़ेगा. अभिषेक और वैभव की नई ओपनिंग जोड़ी के साथ आयरलैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाया जा सकता है.
IND vs IRE Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 8 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि आयरलैंड ने एक बार जीत हासिल की है. आयरलैंड ने पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज की.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का स्क्वॉड
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड, स्टीफन डोहनी, रूबेन विल्सन, गैविन होए.
IND vs IRE Live Score: भारत का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई.
IND vs IRE Live Score: भारत-आयरलैंड दूसरा टी20I मैच आज
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज (28 जून) बेलफास्ट को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा. पहले मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो मुकाबला है. भारतीय टीम हर हाल में यह मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी.
India vs Ireland 2nd T20I Highlights: आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 मुकाबले में 1 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज जीती है. बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. आयरलैंड की ओर से मैथ्यू होलार्ड और जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली, जबकि बेंजामिन कैलिटज ने 23 गेंदों पर 37 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से डेब्यूडांट प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, हर्षित राणा को एक सफलता मिली.
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
8 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines