Live Updates
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया
भारत को आयरलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. आयरलैंड ने भारत को किसी भी फॉर्मेट में पहली बार हराया है. बेलफास्ट में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 183 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 148 रन पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 25 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. भारत के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. वहीं, आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, जय मूंदरा ने दो विकेट झटके, जबकि लियाम मैकार्थी और गैरेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए.
IND vs IRE Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा
19वें ओवर की पहली गेंद पर भारत ने अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया है. हर्षित राणा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. 19.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 147 रन है और जीत के लिए 11 गेंदों पर 36 रनों की जरूरत है.
IND vs IRE Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा
17वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत ने अक्षर पटेल के रूप में अपना 8वां विकेट गंवा दिया. अक्षर 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 138 रन है और जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है.
IND vs IRE Live Score: जय मूंदड़ा ने शिवम दुबे को किया आउट
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को शिवम दुबे के रूप में 7वां झटका लगा. दुबे 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर जय मूंदड़ा की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन है.
IND vs IRE Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में छठा झटका लगा. सुंदर 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 135 रन है और जीत के लिए 24 गेंदों पर 48 रनों की जरूरत है.
IND vs IRE Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तिलक वर्मा के रूप में 5वां झटका लगा. तिलक 21 गेंदों पर 19 रन बनाकर मैथ्यू हम्फ्रीज की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 96 रन है.
IND vs IRE Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. अभिषेक 20 गेंदों पर 50 रन बनाकर लियाम मैकार्थी की गेंद पर आउट हुए. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 84 रन है.
IND vs IRE Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने 19 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. फिलहाल भारत ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 4 गेंद पर 104 रन चाहिए.
IND vs IRE Live Score: नहीं चले श्रेयस अय्यर
बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेलने उतरे श्रेयस अय्यर का बल्ला आयरलैंड के खिलाफ नहीं चला. श्रेयस सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें डेब्यूडांट मैथ्यू हॉलार्ड ने आउट किया. 5.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 60 रन है.
IND vs IRE Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है.
IND vs IRE Live Score: अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 140 रन चाहिए. फिलहाल अभिषेक शर्मा 38 रन और ईशान किशन 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs IRE Live Score: भारत को लगा पहला झटका
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर डेब्यूडांट जय मूंदड़ा की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है.
IND vs IRE Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, आयरलैंड की ओर से स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड ने दिया 183 रनों का लक्ष्य
आयरलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. आखिरी गेंद पर मैथ्यू हम्फ्रीज़ रन आउट हुए. आयरलैंड के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने 49 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का 8वां विकेट गिरा
आयरलैंड को बैक टू बैक दो झटके लगे. 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने गैरेथ डेलानी का आउट किया. इसके बाद आखिरी ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर लियाम मैकार्थी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का छठा विकेट गिरा
18वें ओवर की पहली गेंद पर आयरलैंड को जॉर्ज डॉकरेल के रूप में छठा झटका लगा. डॉकरेल 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए. 17.1 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 164 रन है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयरलैंड को लोर्कन टकर के रूप में 5वां झटका लगा. टकर 36 गेंदों पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 14.3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन है.
IND vs IRE Live Score: लोर्कन टकर ने जड़ा अर्धशतक
लोर्कन टकर ने भारत के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. लोर्कन ने 35 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का स्कोर 100 के पार
आयरलैंड ने भारत के खिलाफ 13वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. आयरलैंड ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं. 14 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड ने 10 ओवर में बनाए 68 रन
आयरलैंड ने भारत के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं. फिलहाल लोर्कन टकर 13 रन और गैरेथ डेलानी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 17 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा
8वां ओवर फेंकने आए शिवम दुबे ने अपनी पहली ही गेंद पर भारत को चौथी सफलता दिलाई. दुबे ने बेंजामिन कैलिट्ज़ आउट कर आयरलैंड को चौथा झटका दिया. कैलिट्ज़ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 7.1 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन है.
IND vs IRE Live Score: पावरप्ले में आयरलैंड ने बनाए 36 रन
भारत के खिलाफ आयरलैंड ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 36 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम ने 3 विकेट भी गंवा दिए हैं.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को लगा तीसरा झटका
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आयरलैंड को टिम टेक्टर के रूप में तीसरा झटका लगा. हर्षित राणा ने टिम को पवेलियन भेज दिया. टिम ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाए. 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को लगा दूसरा झटका
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आयरलैंड को हैरी टेक्टर के रूप में दूसरा झटका लगा. टेक्टर बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 25 रन है.
IND vs IRE Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को पहली सफलता मिल गई. हर्षित राणा ने रॉस एडायर को पवेलियन का रास्ता दिखाकर आयरलैंड को पहला झटका दिया. एडायर 12 रन बनाकर आउट हुए. 2 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू
आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टिम टेक्टर और रॉस एडायर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs IRE Live Score: वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान श्रेयस ने क्या कहा?
टॉस के वक्त जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर रहे हैं? इसके जवाब में श्रेयस ने कहा, "दुर्भाग्य से वैभव आज नहीं खेल रहे हैं. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैंय लेकिन जाहिर है, हमारे स्क्वाड में जबरदस्त अनुभव है जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए हम अपने उन अधिकांश क्रिकेटरों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए मुझे लगता है कि लेग स्टंप के बाहर बल्लेबाजी करने वाले उन्हें समय आने पर मौका मिलेगा. लेकिन अभी के लिए, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड.
IND vs IRE Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
IND vs IRE Live Score: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. यानी इस मैच में वैभव का डेब्यू नहीं होगा.
IND vs IRE Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs IRE Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत-आयरलैंड पहले टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 5.30 बजे टॉस होगा. टॉस के बाद 6 बजे मैच शुरू होगा.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज़, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू हॉलार्ड, जय मूंदरा.
IND vs IRE Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा/ वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
IND vs IRE Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं और सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीता है. यानी भारत आज तक टी20 क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं हारा.
IND vs IRE Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
इस मुकाबले में सबकी नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. इस मैच में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड भी नए कप्तान के साथ उतरेगा मैदान पर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाल स्टर्लिंग कप्तानी छोड़ दी थी. चोट के कारण वह इस सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. उनकी जगह लोर्कन टकर को आयरलैंड टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है.
IND vs IRE Live Score: श्रेयस अय्यर का कप्तानी डेब्यू
इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करेंगे. श्रेयस को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. वह टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे, जिन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से इस सीरीज में नहीं चुना गया है.
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड का स्क्वॉड
टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंदरा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड.
IND vs IRE Live Score: भारत का स्क्वॉड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव.
IND vs IRE Live Score: भारत-आयरलैंड पहला टी20 मैच आज
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (26 जून) बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद यह भारत की पहली टी20 सीरीज है.
India vs Ireland 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत को आयरलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली बार हार मिली है. बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 183 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 25 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. भारत के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. वहीं, आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, जय मूंदरा ने दो विकेट झटके, जबकि लियाम मैकार्थी और गैरेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. आयरलैंड के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने 32 गेंदों 49 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
27 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
43 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines