हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, इन तीन का कटेगा पत्ता? दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ियों को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
India vs Ireland (Image generated by AI)

India vs Ireland: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह भारत की आयरलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली हार रही. इस शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की खूब आलोचना हुई. अब भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा.

पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी. भारतीय टीम हर हाल में दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?

आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि वैभव को टीम में किस खिलाड़ी की जगह शामिल किया जाएगा. माना जा रहा है कि वैभव को मौका देने के लिए अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह टीम का लेफ्ट-राइट बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन हो सकता है.

विज्ञापन

वैभव और अभिषेक दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि संजू सैमसन दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. भले ही संजू पहले मैच में कुछ खास नहीं सके, लेकिन टीम मैनेजमेंट संतुलन बनाए रखने के लिए संजू को बरकरार रखते हुए वैभव को अभिषेक की जगह उतार सकता है.

प्रसिद्ध कृष्णा का कटेगा पत्ता

पहले टी20 मैच में प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए थे और आयरलैंड के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की थी. प्रसिद्ध ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए थे. ऐसे में दूसरे मैच से उनका पता कट सकता है. प्रसिद्ध की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. प्रिंस को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया था और आईपीएल में भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिरी मिनटों में ईरान का गोल हुआ रद्द, पहली बार नॉकआउट में पहुंचा इजिप्ट

वॉशिंगटन सुंदर भी होंगे बाहर!

पहले मैच में भारतीय स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी कुछ खास नहीं कर सके थे. पिछले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने सुंदर को 16वें ओवर में गेद थमाई थी, जो टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ. सुंदर के एक ओवर में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने 19 रन बटोर लिए और मैच का रुख पलट गया. गेंदबाजी के बाद सुंदर बल्लेबाजी में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए.

विज्ञापन

ऐसे में सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. सूर्यांश को चोटिल नीतिश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया था और अब उन्हें टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने हाल ही में इंडिया ए और आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. टीम इंडिया इन बदलावों के जरिए इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी परखना चाहेगी. आयरलैंड सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों हारी टीम इंडिया? अभिषेक शर्मा ने बताई असली वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola