IND vs IRE: आयरलैंड में कप्तान श्रेयस और उपकप्तान तिलक दोनों ने कटाई नाक, बेलफास्ट के मैदान पर ऐसे कराई 'बेइज्जती'!

IND vs IRE: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भारत को किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड के खिलाफ हार नहीं मिली थी. इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा दोनों बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए.

IND vs IRE 1st T20I (Image generated by AI)

IND vs IRE 1st T20I (Image generated by AI)

India vs Ireland 1st T20I: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. बेलफास्ट में खेले गए इस मुकाबले में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ही ढेर हो गई. आयरलैंड ने पहली बार किसी फॉर्मेट में भारत को हराया है.

विज्ञापन

वहीं, इस मैच में भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. श्रेयस के लिए बतौर कप्तान तो तिलक का बतौर उपकप्तान यह मैच था और दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन दोनों बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए और भारत को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा.

विज्ञापन

कप्तान श्रेयस और उपकप्तान तिलक दोनों रहे फ्लॉप

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर बतौर भारतीय टी20 कप्तान पहली बार मैदान पर उतरे थे. फैंस को उनसे कप्तानी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान श्रेयस पर पारी संभालने की जिम्मेदार थी, लेकिन वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए और उन्होंने सिर्फ 7 गेंदबाजों का सामना किया. भारतीय कप्तान को आयरलैंड के लिए डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज मैट होलार्ड ने आउट किया. इसी के साथ वह कप्तानी डेब्यू पर सबसे कम स्कोर बनाने वाले भारतीय टी20 कप्तान बन गए हैं.

श्रेयस के आउट होने के बाद उपकप्तान तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके. तिलक आयरलैंड के खिलाफ काफी धीमी बल्लेबाजी की और 21 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तिलक मैथ्यू हम्फ्रीज का शिकार बने. कप्तान और उपकप्तान दोनों के फ्लॉप होने से बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ गया और टीम में ताश के पत्तो की तरह बिखर गई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारतीय मूल के खिलाड़ी ने उड़ाए संजू सैमसन के होश, डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर रचा इतिहास

पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी टीम इंडिया

आयरलैंड के खिलाफ 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन भी महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर पर पारी संभालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह भी सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने. एक छोर पर अभिषेक शर्मा जरूर डटे रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 50 रन बनाते ही उनका विकेट भी गिर गया. अभिषेक के आउट होते ही भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं.

भारत ने 90 रन के स्कोर तक अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बढ़ते रन रेट के दबाव में भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश में लगातार विकेट खोते रहे. कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत को पहले टी20 मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IRE vs IND: श्रेयस अय्यर की इस गलती के कारण टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक हार, पहली बार जीता आयरलैंड

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ