India vs Ireland 1st T20I,Shreays Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योत दिया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टी20 टीम पहली बार मैदान पर उतरी है. वहीं, इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपना कप्तानी डेब्यू किया और मैदान पर उतरते ही 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
कप्तानी डेब्यू पर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. श्रेयस भारत के लिए टी20I कप्तानी में डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा 114 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. श्रेयस भारतीय टी20 घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और आईपीएल में DC, KKR और PBKS की कमान भी संभाल चुके हैं.
यानी अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी काफी अनुभव हासिल करने के बाद सौंपी गई है, जो भारतीय टी20 टीम के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
भारत की T20I कप्तानी में डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
- 114 – श्रेयस अय्यर*
- 80 – रोहित शर्मा
- 72 – विराट कोहली
- 42 – केएल राहुल
- 30 – ऋषभ पंत
- 21 – शिखर धवन
सबसे ज्यादा उम्र में टी20 कप्तानी डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय
श्रेयस अय्यर ने 31 साल 202 दिन की उम्र में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाली. इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टी20 कप्तानी डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव हैं.
भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टी20 कप्तानी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
- 35 वर्ष 232 दिन – शिखर धवन
- 33 वर्ष 70 दिन – सूर्यकुमार यादव
- 31 वर्ष 202 दिन – श्रेयस अय्यर*
- 30 वर्ष 234 दिन – रोहित शर्मा
- 30 वर्ष 143 दिन – केएल राहुल
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार की ‘कुर्बानी’, अब वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा! मिशन 2028 के लिए क्या है टीम इंडिया का मास्टरप्लान?
नई जिम्मेदारी के साथ मैदान पर लौटे अय्यर
श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली है. लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे अय्यर के सामने अब कप्तान के रूप में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20I मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था. आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके अय्यर अब भारतीय टीम के साथ भी उसी सफलता को दोहराना चाहेंगे.
बता दें कि, अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल का खिताब जिताया था. इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाया. इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला डेब्यू करने का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
36 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines