India vs Ireland 1st T20I Weather Report: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकट क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी, जिन्हें भारत के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है.
अगर वैभव इस मुकाबले में मैदान पर उतरते हैं तो वह भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हालांकि, उनके संभावित डेब्यू से पहले बेलफास्ट के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. इस मैच पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
बेलफास्ट में बारिश बनेगी विलेन?
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट में बारिश की संभावना काफी अधिक है और आंधी-तूभान का भी अलर्ट है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मुकाबले के दिन करीब 88 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है. दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि आसमान में लगभग 71 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे. पूरे दिन करीब 2.8 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है.
भारतीय समयानुसार इस मुकाबले की शुरुआत शाम 6 बजे होनी है, जबकि शाम 5:30 बजे टॉस होना है, लेकिन टॉस से पहले भी करीब 60 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई गई है. ऐसे में टॉस में देरी होने के साथ-साथ मैच देर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. यानी बेलफास्ट में मौसम फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है.
शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. इसके बाद श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली. इसी मुकाबले में उन्होंने केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया था.
यही वजह है कि वैभव की बल्लेबाजी की चर्चा आज पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है और उनके संभावित डेब्यू को लेकर सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं, बल्कि यूरोप में रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: इंडिया के नाम रहा पहला दिन, साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने मचाया तहलका
IND vs IRE T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड? जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम सर्वाधिक विकेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
48 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines