IND vs ENG: क्या बारिश डालेगी लीड्स टेस्ट मैच में खलल? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम!

IND vs ENG: लीड्स में बारिश भी होती रहती है, ऐसे में मौसम का इस मुकाबले पर असर देखने को मिल सकता है। असल सवाल हैं कि क्या ये मैच बारिश से प्रभावित रहने वाला है। अगले 5 दिनों से मौसम रिपोर्ट इस लेख में पूरी तरह से समझाया गया है।

headingley cricket ground weather

headingley cricket ground weather

IND vs ENG: भारतीय टीम और इंग्लैंड दोनों ही अब लीड्स टेस्ट की जमकर तैयारी कर रही है। मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर पूरे क्रिकेट की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि लीड्स में बारिश भी होती रहती है, ऐसे में मौसम का इस मुकाबले पर असर देखने को मिल सकता है। असल सवाल हैं कि क्या ये मैच बारिश से प्रभावित रहने वाला है। अगले 5 दिनों से मौसम रिपोर्ट इस लेख में पूरी तरह से समझाया गया है।

विज्ञापन

क्या बारिश का हेडिंग्ले टेस्ट पर पड़ेगा असर? 

इस मुकाबले के दौरान लीड्स के मौसम पर नजर डाले तो बारिश फैंस का मजा खराब करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बड़ा सवाल ये है कि क्या बारिश पूरा मुकाबला धुलेगा या थोड़ा बहुत ही असर डालेगा। AccuWeather.com की रिपोर्ट पर नजर डाले तो 20 से 24 जून के दौरान लीड्स का मौसम कैसा रहेगा।

विज्ञापन

पहला दिन- मुकाबले के पहले दिन 5 से 10 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। इस दिन लीड्स में तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम 31 डिग्री का रहने का अनुमान है।

दूसरा दिन- मैच के दूसरे दिन बारिश के 60 प्रतिशत का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दिन लीड्स में तापमान पहले दिन की तरह ही रहने वाला है।

विज्ञापन

तीसरा दिन- पहले दिन की जैसे तीसरे दिन भी 5 से 10 प्रतिशत बारिश होने के आसार है। हालांकि इस दिन तापमान 12 डिग्री से लेकर 22 डिग्री तक रहने वाली है। तीसरे दिन मुकाबला पूरा खेला जा सकता है।

चौथा दिन- मुकाबले के चौथे दिन दोनों टीमों को बारिश बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है। इस दिन 25-30 प्रतिशत बारिश होने के आसार लगाया जा रहा है। इस दिन लीड्स में तापमान 13 डिग्री से लेकर 19 डिग्री तक रह सकता है।

विज्ञापन

पांचवा दिन- चौथे दिन की तरह आखिरी दिन भी लीड्स में 25-30 प्रतिशत बारिश हो सकता है। वहीं तापमान भी इस दिन चौथे दिन की तरह ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रैडेन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

भारत की संभावित प्लेइंग 11- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद ,सिराज, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ