IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में बोर्ड पर 587 रन लगा दिए। इसके बाद इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर आकाशदीप और सिराज की आग उगलती गेंदों के सामने धराशाई हो गया। जब लग रहा था कि टीम इंडिया इंग्लैंड को इस मैच फॉलो ऑन खिला देगी तभी क्रीज पर उतरे जेमी स्मिथ ने बाजी पूरी तरह से पलट कर रख दी। उन्होंने टेस्ट मैच में टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक ठोक दिया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में ही 23 रन जड़ दिए।
जेमी स्मिथ का तूफानी अंदाज
मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम दो लगातार गेंदों में विकेट हासिल करने का जश्न मना ही रही थी कि डोमी स्मिथ ने मामला किरकिरा कर दिया। उन्होंने क्रीज पर कदम रखते ही भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू किया और इसमें सबसे पहला नंबर प्रसिद्ध कृष्णा का रहा। पहले मैच में अपनी इकॉनमी रेट के लिए आलोचना झेल रहे कृष्णा इस मैच की पहली पारी में भी 8 ओवर में 61 रन लुटा चुके हैं।
इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और जडेजा की गेंदों पर भी उन्होंने प्रहार किया और महज 80 गेंदों में ही शतक ठोक दिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का रहा। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक है। साथ ही इंग्लैंड के लिए टेस्ट में ज्वाइंट तीसरा सबसे तेज शतक रहा।
इंग्लैंड के लिए सबसे तेज़ शतक (गेंदों के हिसाब से)
76 गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
80 हैरी ब्रूक बनाम पाक रावलपिंडी 2022
80 जेमी स्मिथ बनाम इंडिया एजबेस्टन 2025 *
85 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015
पहले मैच में भी दिखा चुके हैं अपना जलवा
इस सीरीज के पहले मैच में भी जेमी स्मिथ ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने पहली पारी में 40 रन बनाए थे और इसके बाद दूसरी पारी में 44 नाबाद रनों की पारी खेली थी। स्मिथ का 11 मैचों का छोटा सा टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों की 18 पारियों में 45.31 की औसत से 725 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के सामने ‘मुंह के बल’ गिरा इंग्लैंड, साल 2010 के बाद पहली बार हुआ ये कमाल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines