IND vs ENG: भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल के लिए ये दौरा दोनों टीम के लिए अहम है। हालांकि अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन टीम इंडिया के ऐलान पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन मई के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। वहीं भारतीय टीम जून के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकती है। भारतीय टीम से पहले इंडिया A भी इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पर उसका सामना इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होनेा है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया A की 25 मई को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने की संभावना है।
कौन होगा कप्तान और उपकप्तान?
माना जा रहा है कि टीम इंडिया की कप्तान रोहित शर्मा को दी जाएगी, जबकि उपकप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को दिया जा सकता है। वहीं बुमराह को लेकर भी अपडेट सामने आया है। वह सभी 5 मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। इंडियन एक्सप्रेस से एक सूत्र ने बात करते हुए कहा कि हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो और उसे उप-कप्तान की भूमिका दी जानी चाहिए। बुमराह सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए हम अलग-अलग मैच के लिए अलग-अलग उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहते। बेहतर होगा कि कप्तान और उप-कप्तान सुनिश्चित हों और सभी पांच टेस्ट खेलें। इस लिहाज से जसप्रीत के पास उपकप्तानी का जिम्मा नहीं होगा।
20 जून से आगाज
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से होने वाला है। जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
26 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
47 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines