IND vs ENG: ‘जो रूट से बेहतर हैं किंग कोहली…’, इंग्लिश दिग्गज ने अपने बयान से सभी को किया हैरान

IND vs ENG: जो रूट और विराट कोहली के बीच फिर से तुलना शुरू हो गई हैं। किंग कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वो इस सीरीज से पहले चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बीच एक इंग्लिश दिग्गज ने विराट कोहली को अपने हमवतन जो रूट से बेहतर बल्लेबाज बता दिया है।

Virat Kohli and Joe Root

Virat Kohli and Joe Root

IND vs ENG: हेडिंग्ले में 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले इंग्लिश सुपरस्टार जो रूट और भारतीय दिग्गज विराट कोहली के बीच फिर से तुलना शुरू हो गई हैं। किंग कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वो इस सीरीज से पहले चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस बीच एक इंग्लिश दिग्गज ने विराट कोहली को अपने हमवतन जो रूट से बेहतर बल्लेबाज बता दिया है।

विज्ञापन

विराट कोहली का फैन बना इंग्लिश दिग्गज 

मई 12 को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल दिया। वहीं जो रूट अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन दोनों दिग्गज के बीच तुलना हो रही है। इस बीच इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए इंग्लिश दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने कोहली को बेहतर बताते हुए कहा, ‘मैं कोहली का नाम लूंगा क्योंकि वो ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं। कोहली अलग बल्लेबाज हैं, उनका कैरेक्टर अलग है और यही कारण है कि मैंने उन्हें चुना।’

विज्ञापन

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह में से कौन बेहतर तेज गेंदबाज हैं, तो उन्होंने अपने हमवतन जेम्स एंडरसन को अच्छा बताते हुए कहा, ‘एंडरसन ने हर कंडीशन में कमाल किया और वो बेहतर गेंदबाज हैं।’

विज्ञापन

शुभमन गिल पर भी बोले मोंटी पनेसर 

हाल में ही टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बने शुभमन गिल की तुलना भी अब इंग्लिश टीम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक से हो रही है। हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट को खुद को साबित कर दिया है। वहीं शुभमन गिल फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं। उसके बाद भी मोंटी पनेसर ने गिल को बेहतर बताते हुए कहा, ‘शुभमन गिल का भविष्य टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा बेहतर है और मुझे उम्मीद है कि टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद और ज्यादा कमाल करेंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ