हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: उपकप्तान ऋषभ पंत ने बताया कौन करेगा विराट कोहली को रिप्लेस, सलामी बल्लेबाजों पर भी किया खुलासा 

IND vs ENG: फैंस के बीच बड़ा सवाल था कि विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा। इसके साथ ही रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सलामी जोड़ी को लेकर भी सवाल था। हेडिंग्ले टेस्ट मैच से पहले भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने कोहली को रिप्लेस करने वाले बल्लेबाज का नाम बता दिया है।

विज्ञापन
Rishabh Pant

IND vs ENG: सिर्फ 2 दिनों के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले फैंस के बीच बड़ा सवाल था कि विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा। इसके साथ ही रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सलामी जोड़ी को लेकर भी सवाल था। हेडिंग्ले टेस्ट मैच से पहले भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने कोहली को रिप्लेस करने वाले बल्लेबाज का नाम बता दिया है।

ऋषभ पंत ने बताया कौन करेगा कोहली की रिप्लेस? 

भारतीय टीम के नए टेस्ट उपकप्तान ऋषभ पंत हेडिंग्ले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। जहां पर उन्होंने पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर बड़ा खुलासा किया है। पंत के मुताबिक केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ही सलामी जोड़ी के रूप में नजर आने वाले हैं। इन दोनों ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाजी की भूमिका साथ में निभाई थी।

विराट कोहली की जगह अब नए कप्तान शुभमन गिल ले सकते हैं। पंत ने मुकाबले से पहले ही साफ कर दिया है कि गिल ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरह ही पंत इंग्लैंड में भी नंबर 5 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि पंत ने साथ ही बताया कि नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा ये अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज? इस चैनल पर भी होगा सीधा प्रसारण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola