India vs England: धीरे-धीरे सुपरस्टार बनने की ओर अग्रसर तिलक वर्मा ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। एक समय टीम इंडिया पर हार का खतरा भी मंडरा रहा था, लेकिन इसके बाद तिलक ने इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली। उनकी यह पारी इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि उन्होंने जितने रन बनाए, उसके आधे भी टीम का कोई अन्य बल्लेबाज नहीं बना सका। मैच खत्म करने के बाद उन्होंने जिस तरीके से जश्न मनाया, उसने दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की याद दिला दी।
तिलक ने ना सिर्फ विराट की तरह जश्न मनाया, बल्कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उनकी जैसी ही पारी भी खेली। विराट को भी अकसर ऐसा करते देखा गया है, जब उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाकर और आखिर तक बैटिंग करके टीम की जीत पर मुहर लगाई। इस मैच जिताऊ पारी से पहले तिलक ने अपनी पिछली तीन पारियों में नाबाद रहते हुए 246 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार पारी के बाद उनका यह आंकड़ा अब 318 रनों का हो गया है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: गौतम गंभीर के इस ‘प्लान’ ने दिलाई भारत को रोमांचक जीत, तिलक वर्मा का मैच के बाद बड़ा खुलासा
भारत की खराब शुरुआत
भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड को 165 रनों तक रोककर अच्छा काम किया और नौ में से सात विकेट चटकाए। ऐसा लग रहा था कि यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह आसान टास्क होगा। टीम को एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन पिछले मैच की तरह ऐसा नहीं हुआ। टीम ने 15 रनों के स्कोर पर ही पिछले मैच के हीरो अभिषेक का विकेट गंवा दिया। टीम ने अगले ओवर में सैमसन का भी विकेट गंवा दिया, जिससे टीम पर आफत सी आ गई।
यह भी पढ़ें: 5 छक्के- 4 चौके, 72 रनों की पारी खेलकर तिलक वर्मा ने अंग्रेजों को चटाई धूल, सूर्या को भी झुककर करना पड़ा सलाम
तिलक ने अकेले संभाला मोर्चा
इस सिचुएशन के बाद तिलक और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और कुछ देर के लिए विकेट गिरने के पतझड़ को रोका। लेकिन एक बार जैसे ही सूर्यकुमार आउट हुए, वैसे ही टीम के कई विकेट गिर गए। लेकिन अच्छी बात यह है कि तिलक शांत रहे। उन्हें यहां वॉशिंगटन सुंदर का अच्छा साथ मिला, जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। सुंदर के आउट होने के बाद टीम इंडिया फिर से लड़खड़ा गई, लेकिन आखिर में तिलक के पराक्रम के दम पर भारत ने यह मैच दो विकेट से अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
5 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
5 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
6 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
6 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
7 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
7 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
8 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines