India vs England Test Series: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। 20 जून से शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर भारत वापस लौट आए। दरअसल गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते गंभीर को भारत वापस लौटना पड़ा था। दूसरी तरफ अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि गंभीर कब वापस इंग्लैंड पहुंचकर टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे, लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने निकलकर आ रही है जिसके मुताबिक दूसरा भारतीय दिग्गज इंग्लैंड पहुंचकर टीम इंडिया की प्रैक्टिस पर नजर रख रहा है।
वीवीएस लक्ष्मण ले सकते हैं गंभीर की जगह
दरअसल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की मां आईसीयू में भर्ती हैं, जिसके चलते फिलहाल गंभीर भारत में ही मौजूद है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया और इंडिया ए इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। वहीं रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के सीईओ और पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण कुछ समय के लिए टीम इंडिया में गौतम गंभीर की कमान संभाल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण पहले से ही लंदन में हैं और वे टीम इंडिया की प्रैक्टिस पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा लक्ष्मण के साथ टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी टीम इंडिया की प्रैक्टिस पर नजर बनाए हुए है।
इससे पहले भी लक्ष्मण टीम इंडिया में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। जब-जब पूर्व कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ नहीं होते थे, तब-तब कुछ सीरीज में टीम इंडिया की कोचिंग वीवीएस लक्ष्मण ही करते थे। ऐसे में एकबार फिर से उनको कोचिंग करते हुए देखा जा सकता है।
प्रैक्टिस मैच में छाए भारतीय खिलाड़ी
इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के सीनियर और जूनियर सभी खिलाड़ी शानदार खेल दिखा रहे हैं। पहले दिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए थे तो वहीं शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी में छाए थे। वहीं दूसरे दिन सरफराज खान ने ताबड़ोतड़ शतक लगाया था तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs IND A: जसप्रीत बुमराह ने बढ़ाई टेंशन, दूसरे दिन ऐसा रहा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
13 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
28 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
41 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
58 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines