हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाया खास रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा

India vs England Dharamshala Test: भारत के बल्लेबाजों ने धर्मशाला टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टॉप 5 के बल्लेबाजों ने खास रिकॉर्ड बनाया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 15 साल बाद ऐसा देखने को मिला। वहीं ओवरऑल चौथी बार भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा किया है।

विज्ञापन
Team India Top Five Fifty Plus Scores Record

India vs England Dharamshala Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 218 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। भारत के टॉप 5 पोजीशन वाले सभी बल्लेबाजों ने पचास या उससे अधिक का स्कोर बनाया। यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा, उसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने भी पचासा ठोका और सरफराज खान ने अपनी पांचवीं टेस्ट पारी में तीसरा अर्धशतक जड़ा।

भारत के लिए चौथी बार हुआ ऐसा

भारत के लिए इस पारी में टॉप 5 के सभी बल्लेबाजों ने पचास या उससे अधिक रन बनाए। सबसे पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 57 रनों की पारी खेली। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ा और 103 रन की पारी खेली। फिर तीसरे नंबर के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 110 रन की शतकीय पारी खेली। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल का यह डेब्यू मैच था। उन्होंने अपनी पहली टेस्ट पारी में 65 रन बनाए। उसके बाद सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक ठोका और 56 रन की पारी खेली। भारत के लिे टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चौथी बार ही ऐसा हुआ है।

कब-कब भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने टेस्ट में बनाए 50 प्लस रन

  1. vs ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता, 1998
  2. vs न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999
  3. vs श्रीलंका, मुंबई (ब्रेबोर्न), 2009
  4. vs इंग्लैंड, धर्मशाला, 2024

नहीं चला ध्रुव और जडेजा का बल्ला

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने जहां कमाल का प्रदर्शन किया। रोहित और गिल ने 171 की पार्टनरशिप की। फिर पडिक्कल और सरफराज के बीच 97 रन की पार्टनरशिप हुई। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर फ्लॉप हो गया। पिछले मुकाबले के हीरो ध्रुव जुरेल 15 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। तो टॉम हार्टली ने रवींद्र जडेजा को 15 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए और टॉम हार्टली ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया।

विज्ञापन

403 रन पर भारत के चार विकेट थे, इसके बाद 428 तक जाते-जाते 8 विकेट गिर गए थे। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 218 रन पर ही ढेर हो गई थी। यानी भारत पहले ही मजबूत स्थिति में आ चुका है। उसकी बढ़त 200 के पार पहुंच गई है। अगर 250 के पार यह बढ़त जाती है तो भारत आसानी से यह मुकाबला जीता सकता है। अभी इस टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन ही है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: नहीं सुधरे शोएब बशीर; सरफराज खान का विकेट लेने के बाद चिढ़ाया, फैंस हुए नाराज

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान ने खत्म किया 3 दिग्गज खिलाड़ियों का करियर, अब शायद कभी नहीं होगी टीम में वापसी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola