हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: ऋषभ पंत के पास नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का मौका! एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ सकते हैं पीछे

IND vs ENG: ऋषभ पंत की नजर अब टेस्ट फॉर्मेट में विश्व के नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज बनने पर है। पंत इसी अंदाज में अगर खेलते हुए नजर आए तो वो दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Rishabh Pant and Adam Gilchrist

IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा है। इस शानदार पारी के बाद वो चर्चा का केंद्र बन गए हैं। ऋषभ पंत भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत की नजर अब टेस्ट फॉर्मेट में विश्व के नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज बनने पर है। पंत इसी अंदाज में अगर खेलते हुए नजर आए तो वो दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। फिलहाल पंत भारत के टॉप विकेटकीपर बनने के ओर आगे बढ़ रहे हैं।

ऋषभ पंत के पास नंबर 1 विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का मौका 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 वर्ष की उम्र में 44 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 43.41 की औसत से 3082 रन बनाए हैं। जिसमें 7 शतक शामिल हैं। इसी के साथ बतौर विकेटकीपर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में वो टॉप 5 में एंट्री कर चुके हैं। नंबर 1 पर इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट मौजूद हैं। जिन्होंने 17 शतक जड़े हैं। वहीं नंबर 2 पर मौजूद एंडी फ्लावर ने 12 शतक अभी तक जड़े हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के एलईजी ऐम्स ने 8 टेस्ट शतक जड़े हैं। नंबर 4 पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने भी 7 ही टेस्ट शतक जड़े हैं। ऐसे में पंत अगले 5 से 6 सालों में एडम गिलक्रिस्ट को भी पीछे छोड़कर इस रेस में नंबर 1 पर पहुंच सकते हैं।

रनों के मामले में भी पंत निकल सकते हैं आगे 

सिर्फ शतकों के मामले में ही नहीं बल्कि ऋषभ पंत रनों के मामले में भी नंबर 1 पर पहुंच सकते हैं। बतौर विकेटकीपर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम ही दर्ज है। एडम ने 96 टेस्ट मैचों में 47.61 की औसत से 5570 रन बनाए हैं. ऐसे में पंत अब गिलक्रिस्ट से लगभग 2500 रन ही पीछे हैं। पंत मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस दौरे पर वो टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  ‘ये आसान नहीं होगा’, रोहित-विराट के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने पर सौरव गांगुली ने जताई चिंता, कह दी ये बड़ी बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola