हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए लंदन पहुंची टीम इंडिया, इंग्लैंड को पटखनी देने के लिए तैयार!

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में होने वाला है। इसके लिए भारतीय टीम अब लंदन पहुंच चुकी है और अब उनकी कुछ खास तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
टीम इंडिया पहुंची लंदन (Image Credit: X/BCCI)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। 5 मैचों की इस श्रृंखला में दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की, वहीं एजबेस्टन में हुए दूसरे मैच में भारत का पलड़ा भारी रहा। अब तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को पटखनी देने के लिए टीम इंडिया तैयार नजर आ रही है। भारत के खिलाड़ी अब लंदन पहुंच चुके हैं।

भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पहुंची लंदन

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इसके पहले भारतीय टीम लंदन पहुंच गए है। बीसीसीआई ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला, जहां भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी लॉर्ड्स टेस्ट के लिए लंदन पधार चुके हैं। टीम के खिलाड़ी इसी बीच बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की टीम में होगी एंट्री

जसप्रीत बुमराह ने पहले ही बता दिया था कि वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पूरे 5 मैच नहीं खेल पाएंगे और सिर्फ 3 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जसप्रीत ने पहला मैच खेला था और उन्हें टीम द्वारा दूसरे मुकाबले के लिए आराम दिया गया। एजबेस्टन में जीत के बाद शुभमन गिल ने ऐलान करते हुए बता दिया था कि जसप्रीत बुमराह की लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए वापसी होने वाली है। यह खबर कई सारे फैंस को खुश कर गई।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को मिलेगा मोहम्मद सिराज और आकाश दीप का साथ

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिराज ने कुल 7, वहीं आकाश ने 10 विकेट झटके। अब तीसरे टेस्ट में उनके पास बुमराह का साथ भी होगा। इसी के चलते वो जरूर बवाल मचा सकते हैं। जसप्रीत को पहले मुकाबले में गेंदबाजों का सही तरह से साथ नहीं मिला। इसी वजह से वो इंग्लैंड को 371 रन का पीछा करने से नहीं रोक पाए। हालांकि, तीसरे मुकाबले में चीजें बदल सकती हैं।


ये भी पढ़ें:- क्रिकेट नहीं, इस खेल के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए विराट कोहली, सूट-बूट में दिखाया स्टाइलिश लुक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola