Team India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज अब आखिरी पड़ाव पर है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आखिरी वनडे में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। खास बात यह है कि उसने इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना और कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों को बेंच पर बैठाने के बावजूद जीती। यही वजह है कि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में टीम आखिरी मैच में कुछ बदलाव कर सकती है।
अहमदाबाद में होने वाला यह मैच भारत का चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी 50 ओवर का मैच होगा। इस वजह से इस मैच की अहमियत काफी बढ़ गई है। टीम की बैटिंग लाइन-अप में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन गेंदबाजी में संभव है। सीरीज के पहले दो मैचों में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाने वाले रविंद्र जडेजा को इस मैच में आराम दिया जा सकता है, जहां उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: इस दिन होगा IPL 2025 के शेड्यूल का ऐलान! 21 मार्च से शुरू हो रही लीग
सुंदर को मिल सकता है मौका
सुंदर ने पिछले साल अगस्त के बाद से 50 ओवर का कोई मैच नहीं खेला है। टीम को अगर उनकी चैम्पियंस ट्रॉफी में जरूरत होती है, तो फिर उन्हें कुछ मैचों में खिलाना भी होगा। दूसरी ओर हर्षित राणा को भी इस मैच में आराम मिल सकता है, जहां टीम उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दे सकती है। अर्शदीप तेज गेंदबाज हैं, जो गेंद को स्विंग भी कराते हैं। वह चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में चुने गए एकमात्र बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
कुलदीप की हो सकती है वापसी
आखिरी बदलाव के रूप में कुलदीप यादव को वापस मौका मिल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो दुबई में खास तौर पर बीच के ओवरों में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं, जहां भारत को अपने सभी मैच खेलने हैं। इसको देखते हुए टीम प्लेइंग इलेवन में उन्हें खिला सकती है।
तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: चौके-छक्कों की बारिश या गेंदबाजों की बोलेगी तूती, जानिए अहमदाबाद की पिच पर किसका होगा राज
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
5 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
1 hr agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
4 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
11 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
11 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
12 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
12 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines