India vs England: जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम ने राजकोट में जीत दर्ज करके टी-20 सीरीज को रोमांचक बना दिया है। भारत के पास तीसरे मैच में ही सीरीज को अपने नाम करने का शानदार मौका था, लेकिन उसने इसे हाथ से जाने दिया। टीम नहीं चाहेगा कि सीरीज निर्णायक मुकाबले तक जाए, इसलिए चौथे टी-20 में जीत उसके बेहद जरूरी है। यह मैच 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा और भारत कुछ अहम बदलाव कर सकता है।
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को तीसरे मैच के लिए आराम दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से टी-20 में भारत के प्रमुख गेंदबाज रहे अर्शदीप के प्लेइंग इलेवन में वापसी करने की पूरी संभावना है। भारत ने तीसरे मैच में अर्शदीप की जगह मोहम्मद शमी को उतारा, लेकिन अर्शदीप के लिए शमी को बाहर करने की संभावना नहीं है। अर्शदीप रवि बिश्नोई की जगह वापसी कर सकते हैं, जो अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: किंग कोहली के ‘चमत्कार’ से ही होगा दिल्ली का बेड़ा पार, राहुल के भरोसे होगी कर्नाटक की नैया पार
हार्दिक पांड्या को मिल सकता है आराम
दूसरी ओर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अब तक तीनों मैच खेले हैं, इसलिए टीम उन्हें आगामी वनडे सीरीज और उसके बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तरोताजा रखने के लिए बाकी बचे मैचों में आराम दे सकती है। उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया जा सकता है। पीठ में दर्द के कारण दूसरे और तीसरे टी-20 मैच से बाहर रहने वाले रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी की संभावना है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को ध्रुव जुरेल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
चौथे टी20 के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: किस नंबर पर विराट कोहली करेंगे बल्लेबाजी? कप्तान ने कर दिया ऐलान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines