Ranji Trophy: किस नंबर पर विराट कोहली करेंगे बल्लेबाजी? कप्तान ने कर दिया ऐलान

Virat Kohli: 12 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए उतरने वाले हैं।

Virat

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 12 साल के लंबे अंतराल के बाद 30 जनवरी को रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे। दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाला ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट, दिल्ली टीम के साथ 28 जनवरी को ही जुड़ चुके हैं। हालांकि वह किस स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। इसका ऐलान दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने कर दिया है।

विज्ञापन

इस स्थान पर बैटिंग करेंगे विराट कोहली

विराट कोहली अपने जूनियर खिलाड़ी आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि टीम में शामिल होने से पहले दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने उन्हें कप्तानी का ऑफर दिया था। लेकिन कोहली ने दिल्ली की कप्तानी संभालने से मना कर दिया और उन्होंने बदोनी की कप्तानी में खेलने का फैसला किया। पीटीआई के मुताबिक बदोनी ने बताया है कि विराट रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। आमतौर पर विराट कोहली टेस्ट में इसी स्थान पर खेलना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

आखिरी रणजी मैच में भी नंबर 4 पर खेले थे विराट

विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी मैच साल 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में विराट ने पहली पारी में नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी। आखिरी रणजी मैच में कोहली के बल्ले से 14 और 43 रन निकले थे। हालांकि इस मैच में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था। यूपी की ओर से इस मैच में मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार ने भी हिस्सा लिया था, जबकि दिल्ली की से ओर गौतम गंभीर, आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग भी खेले थे।

विज्ञापन

रेलवे के खिलाफ दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश ढुल, अर्पित राणा, सुमित माथुर, जोंटी सिद्धू, शिवम वर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी।

दिल्ली का फुल स्क्वाड

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसाईं, गगन वत्स, सुमित माथुर, राहुल गहलोत, जितेश सिंह, वंश बेदी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ