Team India Playing XI: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड से दो-दो हाथ करेगी। यह मैच शाम को सात बजे शुरू होने वाला है और इसका सभी को इंतजार है। सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि टीम इंडिया इस अहम मैच में किस तरह की रणनीति के साथ उतरती है। भारत ने टी-20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को उतारा है, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की वजह से कई प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।
भारत उतार सकता है दो स्पिनर
कोलकाता में मौसम की कंडीशन को देखते हुए भारत इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में सिर्फ दो स्पिनर उतार सकता है, क्योंकि यहां शाम को ओस के कारण मैच प्रभावित होने की संभावना है। उप-कप्तान अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती दो स्पिनर होंगे। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर अपनी जगह खो सकते हैं।
इस खिलाड़ी का हो सकता है डेब्यू
इस टीम में 21 साल के युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जिन्होंने पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद कहा कि उन्होंने कोलकाता में शाम को पड़ने वाली ओस को ध्यान में रखते हुए मैच की तैयारी शुरू कर दी है।
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘अगर हमें पता है कि भारी ओस पड़ने वाली है, तो आप गीली गेंद से तैयारी शुरू कर देते हैं। आप प्रैक्टिस सेशन के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं। आप गीली गेंद से फील्डिंग करते हैं। इसलिए ये ऐसी चीजें हैं जो आपके कंट्रोल में हैं।’
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या संग रिश्तों पर खुलकर बोले कप्तान सूर्या, बताया स्टार ऑलराउंडर का कैसा है टीम के प्रति बर्ताव
मोहम्मद शमी का खेलना तय
सूर्यकुमार यादव ने यह भी लगभग पुष्टि कर दी है कि मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद पहली बार भारत के लिए खेलेंगे। शमी को लेकर सूर्या ने कहा, ‘अपनी टीम में एक अनुभवी गेंदबाज का होना हमेशा अच्छा होता है और वह एक साल से ज्यादा समय के बाद वापसी कर रहा है। मैं उसे देखने के लिए वाकई उत्साहित हूं। मैंने उसका सफर देखा है। कैसे उसने नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में अपनी गेंदबाजी और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित किया। उन्हें मैदान पर देखकर अच्छा लगा। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की है।’
पहले मैच के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या पहले टी-20 में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
19 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
26 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
59 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines