IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलकर तैयारी कर रही हैं। जहां पर भारतीय टीम की पोल खुल गई है। भारतीय टीम इस सीरीज में बैलेंस स्क्वाड बनाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन इंडिया ए के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ा दी है। इसी तरह से का प्रदर्शन अगर खिलाड़ियों का रहा तो टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज जीतना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
टीम इंडिया की खुल गई पोल
इंडिया ए के लिए खेल रहे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी गेंद और बल्ले दोनों तरह से फेल हो गए हैं। पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए। गेंद के उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया था। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में नीतीश ने 34 रन बनाए जबकि गेंद के साथ एक भी विकेट नहीं लिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनसे बहुत बड़ी उम्मीद थी। फिलहाल रेड्डी मुख्य टीम में खेलने के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे हैं। नीतीश के साथ ही साथ शार्दुल ठाकुर ने भी बहुत ज्यादा निराश किया है।
शार्दुल ठाकुर भी गेंद के साथ हुए फेल
बात अब शार्दुल ठाकुर की करें तो पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में शार्दुल ने पहली पारी में बल्ले से 27 रन बनाए वहीं गेंद के साथ 2 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 19 रन ही बल्ले से बनाए। वहीं गेंद के साथ फिलहाल एक भी विकेट नहीं हासिल किया है। शार्दुल प्लेइंग 11 में गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर ही खेल सकते हैं। ऐसे में गेंद के साथ निराशाजनक प्रदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल को परेशान कर दिया है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के ऐसे प्रदर्शन के बाद भी इनमें से 1 को प्लेइंग 11 में मौका देना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: T20-वनडे के बाद टेस्ट में भी Rishabh Pant की जगह पर मंडराया खतरा! यह खिलाड़ी काट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines