IND vs ENG: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौपी गई है। वहीं, चयनकर्ताओं के एक फैसले से सभी को हैरान कर दिया है। इस सीरीज के लिए नए उपकप्तान का चयन किया गया है। वहीं, टीम में मोहम्मद शमी जैसे स्टार गेंदबाज की वापसी हुई है।
इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। उन्होंने कभी टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है। हालांकि अक्षर पटेल आईपीएल में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन चयनकर्ताओं के इस फैसले ने हैरान कर दिया है क्योंकि टीम में संजू सैमसन थे। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता था। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में वो भी उपकप्तान के रूप में अच्छे विकल्प हो सकते थे।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम:
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला मैच- 22 जनवरी- कोलकाता
- दूसरा मैच- 25 जनवरी- चेन्नई
- तीसरा मैच- 28 जनवरी- राजकोट
- चौथा मैच- 31 जनवरी- पुणे
- पांचवां मैच- 2 फरवरी- मुंबई
नीतीश रेड्डी को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिली है। वहीं, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी टीम में है। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines