News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ENG vs IND: भारत की महिला क्रिकेट टीम भी इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। नॉटिंघम के मैदान पर खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के दम पर इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इसी के साथ वो तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। टी20 इंटरनेशनल में ये उनके करियर का पहला शतक है। 51 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 3 छक्कों और 14 चौकों की मदद से शतक जड़ा है।
🚨 MAIDEN INTERNATIONAL T20I HUNDRED FOR SMRITI MANDHANA 🚨
– Captain on Charge, What a knock, she has dominated England attack and completed a terrific Hundred, What a player 🇮🇳 pic.twitter.com/vXpR3NYIUS
---विज्ञापन---— Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2025
भारत के लिए स्मृति मंधाना से पहले हरमनप्रीत कौर ही इकलौती ऐसी महिला खिलाड़ी थीं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा है। हरमनप्रीत ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 49 गेंदों में ये कमाल किया था। इंग्लैंड के खिलाफ मंधाना ने 51 गेंदों में ये कारनामा किया है। मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान पहले 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी उनका बल्ला रुका नहीं। सबसे तेज शतक के मामले में वो दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी हैं। इस मैच में उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की पारी खेली।
🚨 THE HISTORIC MOMENT 🚨
– FIRST INDIAN WOMEN CRICKETER TO COMPLETE HUNDRED IN ALL FORMATS 🥶 pic.twitter.com/9pV65aQ2IS
---विज्ञापन---— Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2025
स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में बल्ले से अपनी खास छाप छोड़ रही हैं। समय के साथ उनकी फॉर्म और भी अच्छी होती जा रही है। इस शतक के साथ ही वो भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले ये कारनामा भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया है। विश्व स्तर की बात करें तो वो ऐसा करने वाली पांचवी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में स्मृति मंधाना के साथ-साथ हरलीन देओल ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। 20 ओवर में 5 विकेट कोर टीम ने 210 रन बोर्ड पर लगाए। इससे पहले साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम ने 217 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
India hit their second-highest total in women’s T20Is 🔥
🔗 https://t.co/9SQ3H0VqA4 pic.twitter.com/VUWFeIHC8F
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 28, 2025
---विज्ञापन---
ये भी पढ़िए- रुतुराज गायकवाड़ के बाद CSK के इस स्टार खिलाड़ी ने भी पकड़ी विदेश की राह, इस टीम के लिए मचाएंगे धमाल
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।