Shubman Gill Takes Witty Dig: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए एजबेस्टन ने अपना पहला टेस्ट मैच जीता। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में देखने को मिला था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ 336 रनों से जीत दर्ज की। शुभमन गिल की कप्तानी में सालों का सूखा आखिर खत्म हुआ। अब गिल ने ब्रिटिश मीडिया के एक पत्रकार की खिंचाई की है।
शुभमन गिल ने मजेदार अंदाज में लिए पत्रकार के मजे
एजबेस्टन टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटिश मीडिया के एक पत्रकार ने शुभमन गिल के सामने एक बड़ा रिकॉर्ड सामने रखा था। उन्होंने बताया था कि भारतीय टीम ने अब तक एजबेस्टन में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। गिल ने उस समय बताया था कि वो आंकड़ों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। जब भारत ने एजबेस्टन में आखिर टेस्ट मैच जीत लिया, तो उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल को ब्रिटिश पत्रकार द्वारा मैच के पहले आंकड़ों को लेकर पूछे गए सवाल का जिक्र किया गया।
गिल के जवाब से पूरा कमर हंसी-ठहाकों से गूंजने लगा। उन्होंने कॉन्फ्रेंस रूम में उस पत्रकार को ढूंढा और जब वो नहीं मिले, तो गिल ने उनकी खिंचाई करते हुए कहा, ‘मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को नहीं देख पा रहा हूं। वो कहां हैं? मैं उन्हें असल में मिलना चाहता था लेकिन मैंने टेस्ट मैच से पहले भी कहा था कि मैं आंकड़ों या इतिहास पर भरोसा नहीं करता।’
शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट की दोनों परियों में जड़ा शतक
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 387 गेंद खेलकर शानदार 269 रन बनाए। उन्होंने कुल 30 चौके और 3 छक्के जड़े थे। गिल ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को आगे लाने में मदद की। दूसरी पारी में भी गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 162 गेंद खेलकर 161 रन जड़े। उन्होंने 13 चौके जड़े और 8 छक्के भी लगा दिए। गिल का दोनों परियों में रन बनाना टीम के लिए फायदेमंद रहा। भारत ने 608 रनों का बड़ा लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा। इंग्लैंड 271 रन पर ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम को 336 रनों से जीत मिल गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन में जीत के बाद मियां भाई ने क्यों किया ‘तबाही’ शब्द का इस्तेमाल? DSP सिराज का नया वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
12 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
40 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines