Shubman Gill & Virat Kohli First Lords Inning: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच इस समय लॉर्ड्स में चल रहा है। कप्तान शुभमन गिल पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर उतरे लेकिन बल्ले से उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वो 16 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे। गिल का प्रदर्शन एकदम विराट कोहली की तरह ही रहा। गिल ने न चाहते हुए भी कोहली की कॉपी कर ली। आंकड़े देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
शुभमन गिल और विराट कोहली के प्रदर्शन में हैं समानताएं
विराट कोहली ने लॉर्ड्स में अपना पहला मैच 13 साल पूर्व सितंबर 2011 में खेला था। इस वनडे मुकाबले में कोहली से बहुत उम्मीदें थी लेकिन वो सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ग्रीम स्वॉन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था, जहां विकेटकीपर क्रेग कीस्वेटर ने उनका कैच पकड़ा था। यह श्रृंखला का चौथा एकदिवसीय मैच था। शुभमन गिल भी लॉर्ड्स में अपनी पहली पारी में 16 रनों पर आउट हुए और उनका कैच कीपर जेमी स्मिथ ने पकड़ा। दोनों ने लॉर्ड्स में पहली पारी में 16 रन बनाए और उनका कैच कीपर द्वारा पकड़ा गया। एक और खास बात यह है कि दोनों महीने की 11वीं तारीख को आउट हुए थे।
विराट कोहली का लॉर्ड्स में पहला मैच हुआ था टाई
भारत ने 2011 की एकदिवसीय श्रृंखला का चौथा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रन बनाए। मुकाबले के दौरान बारिश हो गई और इसी वजह से डीएल मेथड द्वारा लक्ष्य को 281 से 271 कर दिया गया। इंग्लैंड को 48.5 ओवरों में यह रन बनाने थे। इंग्लिश टीम 271 पर आउट हो गई और यह मैच टाई हो गया था। विराट के लिए लॉर्ड्स में पहला मैच कुछ खास साबित नहीं हुआ।
भारत लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 242 रनों से पीछे
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच अभी रोमांचक स्थिति में है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 387 रन बनाए। जवाब में भारत ने दूसरे दिन के अंत तक 3 विकेट खोकर हुए 145 रन दर्ज कर लिए। टीम इंडिया अभी 242 रन पीछे है। तीसरे दिन की शुरुआत में भारतीय टीम पर फैंस की नजर होगी। सभी चाहेंगे कि इंग्लैंड की इस बढ़त को खत्म किया जाए और लीड लेकर उनपर दबाव डाला जाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ड्यूक्स बॉल के विवाद पर जो रूट का आया रिएक्शन, टीम इंडिया पर खड़े किए बड़े सवाल
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
24 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
40 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines