Shubman Gill Reacts India Win: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में बड़ी हार थमाई। गिल को कुछ समय पहले ही भारत का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारत को पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मुकाबले में इंडियन टीम ने शानदार वापसी की और गिल कप्तान के तौर पर अपना पहला टेस्ट मैच जीत गए। अब इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने जीत पर चुप्पी तोड़ी है।
भारत की जीत के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?
शुभमन गिल ने भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की। इसी बीच उन्होंने प्रशंसकों को खास मैसेज देते हुए लिखा, ‘मेहनत से प्यार करते रहिए और गेम आपको इसका फल देगा।’
एजबेस्टन में 58 साल का सूखा हुआ खत्म
एजबेस्टन में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालिया मैच से पहले यहां भारतीय टीम ने एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता था। 1967 में पहली बार मंसूर पटौदी की कप्तानी में एजबेस्टन में मैच हुआ था, जिसमें भारत को हार मिली थी। इसके बाद भी टीम इंडिया की हालत पतली रही। हालांकि, अब शुभमन गिल ने भारत की किस्मत पूरी तरह से बदल दी है और वो 58 साल के सूखे के बाद आखिर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे हैं।
भारत ने इंग्लैंड को कितने रनों से हराया?
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य रखा था। चौथे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 72 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए थे। भारत को दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सिर्फ 7 विकेट झटकने थे। आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जलवा बिखेरा। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में कुल 6 बल्लेबाजों के विकेट झटके। भारत ने 271 रनों पर इंग्लैंड को ढेर किया और 336 रनों से विजय प्राप्त की। शुभमन गिल की अगुवाई में मिली इस जीत को हमेशा याद रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines