IND vs ENG, 3rd Test: भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 22 रन से बड़ी हार मिली। जीत के इतने करीब आने के बावजूद हारना फैंस का दिल तोड़ गया। अब शुभमन गिल ने इस हार पर बात की और बताया कि कहां से मैच भारत की पकड़ मैच से छूट गया। उन्होंने ऋषभ पंत के रन आउट के विषय पर बात की और कहा कि उनसे स्थिति को परखने में गलती हो गई।
शुभमन गिल के बयान से मची खलबली
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने को मिली। इसी बीच शुभमन गिल ने कहा कि ऋषभ पंत का तीसरे दिन रन आउट मैच का सबसे बड़ा पल था और उन्हें पता था कि पांचवें दिन बल्लेबाजी मुश्किल होगी। उन्होंने इसी बीच बताया कि ऋषभ पंत से चीजों को समझने में गलती हो गई। उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा ही टीम को पहले रखने के बारे में बात करते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि यह जजमेंट के मामले में एक बड़ी गलती थी, इसके बजाय यह मानना कि कोई अपने 100 के बारे में सोच रहा था।’
शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘केएल राहुल ने भले ही ऋषभ को बोला होगा कि अगर मैं लंच के पहले 100 बना लूंगा, तो अच्छा होगा। अगर बल्लेबाज 99 पर खेल रहा होता है, तो वो दबाव महसूस करता है। हालांकि, मैं यह नहीं कहूंगा कि ऋषभ पंत का विकेट केएल राहुल के निजी कीर्तिमान की वजह से गिरा। चीजों को परखने के मामले में गलती हुई है। ऋषभ ने फैसला लिया था। जोखिम वाले छोर पर केएल भाई थे। मैं यही कहूंगा कि यह स्थिति को परखने में मात्र एक गलती थी। यह किसी भी बल्लेबाज के साथ हो सकता है।’
लक्ष्य का पीछा करने में भारतीय बल्लेबाज रहे असफल
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 193 रन बनाने थे। एक मौके पर भारत 40 पर एक विकेट गंवा चुका था। उनके लिए जीत आसान लग रही थी। इसके बाद अचानक भारत के विकेट गिरते गए। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। रविंद्र जडेजा टीम को जीत के करीब लेकर जा रहे थे लेकिन मोहम्मद सिराज का विकेट गिर गया और टीम 22 रन से हार गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को क्यों मिली करारी हार? एलिस्टर कुक ने बताया असली कारण
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
10 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
1 hr agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
1 hr agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
3 hrs agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
5 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
5 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines