IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहली पारी में 269 रनों की अद्भुत पारी खेली। इसी के साथ वो भारत के लिए इंग्लैंड की धरती पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
अपनी इस पारी से गिल ने आलोचकों को तो करारा जवाब दिया ही साथ में उन्होंने कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए कमाल का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उनसे पहले सेना देशों में ये कीर्तिमान कोई और भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
SENA देशों में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला सेना देशों में अक्सर खामोश ही नजर आता है। ऐसे गिने चुने भारतीय बल्लेबाज ही हैं जिन्होंने इन देशों में बल्ले से आग उगली हो। टीम इंडिया के युवा कप्तान ने इंग्लैंड में पहुंचकर इस तिलिस्म को तोड़ा और एक के बाद एक दो मैचों में लगातार शानदार पारियां खेलीं। इसी के साथ एजबेस्टन में 250 रन पूरा करते ही वो सेना देशों में इस स्कोर को पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
एजबेस्टन में भारत का सबसे बड़ा स्कोर
शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी के दम पर टीम इंडिया ने एजबेस्टन के मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। पहली पारी में टीम इंडिया ने 151 ओवरों की बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर खेली 16 पारियों में केवल 2 बार ही 300 का आंकड़ा पार किया था।
शुभमन गिल के साथ साथ इस पारी में जायसवाल ने 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो वहीं जडेजा ने पिछले दौरे की तरह शतक तो नहीं जड़ पाए लेकिन 89 रनों की मैराथन पारी खेली। इस मैच में अगर टीम इंडिया शानदार गेंदबाजी करती है तो जीत लगभग पक्की होगी और 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ जाएगी।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: शुभमन गिल के दोहरे शतक से तितर-बितर हुई रिकॉर्ड बुक, एक झटके में पीछे छूटे गावस्कर समेत कई दिग्गज
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines